मेदिनीपुर जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत, जेब में मिली डायरी से हुई पहचान

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)भोजपुर जिले में रेल हादसे का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निवासी 20 वर्षीय युवक विक्की द्विवेदी की दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई। वह पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर स्थित अपने ननिहाल घूमने जा रहा था, इसी दौरान यह हादसा हुआ।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय जीआरपी मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। मृतक की जेब से एक छोटी डायरी बरामद हुई, जिसमें घरवालों के मोबाइल नंबर दर्ज थे। उसी के आधार पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया और दुर्घटना की सूचना दी।

दुर्घटना की खबर सुनते ही मृतक के परिजन आरा पहुंचे, जहां जीआरपी द्वारा शव को पोस्टमार्टम के बाद उनके हवाले कर दिया गया। युवक की असमय मौत से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

रेल प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती अनुमान के अनुसार, चलती ट्रेन से असंतुलित होकर गिरने के कारण यह हादसा हुआ है। वहीं, जीआरपी ने मृतक की पूरी जानकारी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Editor CP pandey

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

2 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

2 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

3 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

3 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

6 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

6 hours ago