ग्रामवासियों को सूची पढ़कर सुनाने के लिए भरथापुर पहुंचेगी सर्वे टीम

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा (मोतीपुर) उप जिलाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी मोनिका रानी के निर्देश पर ग्राम भरथापुर के हितग्राहियों के स्वैच्छिक विस्थापन अन्तर्गत गठित सर्वे टीम द्वारा सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया गया है, संजय कुमार ने बताया कि 09 अक्टूबर 2023 को पात्रता निर्धारण समिति व सर्वे दल की मौजूदगी में ग्राम भरथापुर में ग्रामवासियों व जनसामान्य के मध्य पढ़कर सुनाया जायेगा।
संजय कुमार ने बताया कि हल्का लेखपाल व राजस्व निरीक्षक को निर्देश दिया गया है 01 अक्टूबर 2023 को ग्राम भरथापुर में जाकर 09 अक्टूबर की सूचना ग्रामवासियों/हिताधिकारियों को दी जायेगी, उप जिलाधिकारी ने बताया कि 09 अक्टूबर को ग्रामवासियों के मध्य सर्वे सूची पढ़े जाने के उपरान्त 01 सप्ताह में सूची के सन्दर्भ में आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी तथा प्राप्त हुई आपत्तियों का पात्रता निर्धारण समिति द्वारा निस्तारण किये जाने के उपरान्त अग्रेतर कार्यवाही हेतु रिपोर्ट जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रेषित कर दी जायेगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

3 minutes ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

8 minutes ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

9 minutes ago

अपहरण और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शाहजहांपुर जिले के निगोही थाना पुलिस ने अपहरण और पॉक्सो एक्ट…

12 minutes ago

23 अक्टूबर को आगरा में होगा शिक्षक-स्नातक चुनाव

मतपत्र पर ऐसे दर्ज करें वरीयता, पहचान के लिए 10 दस्तावेज मान्य; डीएम ने दिए…

23 minutes ago