मऊ(राष्ट्र की परम्परा)उच्च न्यायालय किशोर न्याय समिति द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में बुधवार 24.01.2024 को जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रामेश्वर,अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,मऊ अभिनय कुमार मिश्रा एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्वेता चौधरी द्वारा राजकीय सम्प्रेक्षण, गृह का आकास्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान समिति के निर्देशानुसार सम्प्रेक्षण गृह में संचालित गतिविधियों के सम्बंध जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए गये। निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश रामेश्वर ने अधीक्षक राजकीय सम्प्रेक्षण गृह को निर्देशित किया कि किशोर को ठंड से बचाव हेतु आवश्यक व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक,सम्प्रेक्षण गृह ने बताया कि वर्तमान समय में 115 किशोर रह रहे है जिसमें मऊ के 26, जनपद-आजमगढ के 53, बलिया के 32 एवं अन्य जनपद के 04 किशोर है।
अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,मऊ ने अवगत कराया की बुधवार 24.01.2024 को एन0आई0एक्ट सम्बंधी वादो के निस्तारण हेतु आयोजित विशेष लोक अदालत में 01 मामलों का निस्तारण किया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,मऊ ने वादकारियों से अपील की है 29,30 एवं 31 जनवरी,2024 को विद्युत अधिनियम के अंतर्गत आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत में सम्बन्धित न्यायालय में उपस्थित होकर आपसी सुलह के आधार पर निस्तारित करा सकते है, तथा उक्त के सम्बंध में यदि पक्षकार को परेशानी का सामना करना पड रहा है तो वह विधिक सहायता हेतु टोल फ्री नम्बर 1800-419-0234,
पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार दिवस 2026 के अवसर पर राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के जैतीपुर विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रामपुर में बुधवार…
📍 भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरासो गांव में दबंगई…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। LPG संकट के बीच केंद्र सरकार ने गैस पाइपलाइन और…
नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…