AIMIM की मान्यता रद्द करने संबंधी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान, सुनवाई से किया इनकार

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)शिवसेना नेता तिरुपति नरसिम्हा मुरारी द्वारा ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की मान्यता रद्द करने को लेकर दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया है। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया था कि AIMIM एक संप्रदायिक पार्टी है, जो केवल मुस्लिम समुदाय के हितों के लिए काम करती है और यह जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन है।

मुरारी की दलील थी कि संविधान और चुनावी कानूनों के तहत किसी भी राजनीतिक दल को केवल एक समुदाय विशेष के लिए काम करने की अनुमति नहीं है, और AIMIM की नीति और बयानबाजी इससे मेल नहीं खाती।

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को सुनने से इनकार करते हुए तीखी टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा—
“केवल संप्रदाय विशेष के लिए काम करना जितना खतरनाक है, उतनी ही खतरनाक जातिगत राजनीति भी है। देश में कुछ राजनीतिक दल जातियों के आधार पर राजनीति कर रहे हैं, उस पर भी समान दृष्टिकोण से विचार किया जाना चाहिए।”

कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि याचिकाकर्ता किसी एक पार्टी के बजाय व्यापक दृष्टिकोण अपनाते हुए, सभी ऐसे राजनीतिक दलों के खिलाफ याचिका दाखिल करें जो संप्रदाय या जाति आधारित राजनीति करते हैं, तो वह विचार योग्य हो सकती है।

Editor CP pandey

Recent Posts

Prince Andrew की गिरफ्तारी से ब्रिटिश राजशाही में हलचल

ब्रिटेन की राजशाही में उस समय हलचल मच गई जब गुरुवार (19 फरवरी 2026) को…

6 minutes ago

बाजार बंदी का फायदा उठाकर ज्वेलरी शॉप पर हमला, CCTV से होगी पहचान

सलेमपुर में आभूषण व्यवसाई से दिनदहाड़े लूट का प्रयास, सिर पर कट्टा तानकर बदमाश फरार…

38 minutes ago

विजय बवंडर की तूफानी पारी से यूपी 2 रन से जीता

बहराइच। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश सिविल सर्विसेज टीम ने रोमांचक…

1 hour ago

माह- ए-रमजान शुरू: रोजा और तरावीह की नमाज का सिलसिला आरंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बरकतों और रहमतों से भरे पवित्र रमजान माह की…

1 hour ago

1802 से 1947 तक गोरखपुर की ऐतिहासिक कड़ी पर नए शोध का आह्वान

अनछुए अभिलेख खोलेंगे स्वतंत्रता संग्राम के नए पन्ने: राष्ट्रीय संगोष्ठी में मंथन गोरखपुर (राष्ट्र की…

1 hour ago

इतिहास के पन्नों में दर्ज प्रमुख व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि

20 फ़रवरी को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज प्रमुख व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि 20…

2 hours ago