बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । ब्लाक नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम सभा जलालपुर के ग्रामीण कार्ड धारकों द्वारा कम राशन वितरण की शिकायत पर क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक ने जांच कर कोटेदार को आरोप पत्र देकर सात दिन के अन्दर जवाब मांगा है। विकास खण्ड नवाबगंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत जलालपुर के मजरा राजापुर गांव के ग्रामीण कार्ड धारकों ने कम राशन वितरण की शिक़ायत क्षेत्रिय पूर्ति निरीक्षक से की थी जिस पर ग्रामीणों की शिकायत को संज्ञान में लेकर पूर्ति निरीक्षक नितिन कुमार ने शिकायत के आधार पर राशन दुकान पर पहुंचा कर जांच किया और बात करने पर बताया कि शिकायत के दुसरे दिन राशन दुकान पर पहुंच कर शिकायतकर्ताओं से बात कर जानकारी ली गई थी और बाताया कि जांच के दौरान राशन कि दुकान खुली पाईं गईं थीं और मौके पर 31 राशनकार्ड धारक उपस्थित भी मिले थे जिसमें से तीन कार्ड धारकों ने निर्धारित मानक मत्रा से कम राशन दिये जाने का बयान अंकित कराया था जिसके आधार पर कोटेदार को आरोप पत्र रजिस्ट्री द्वारा निर्गत करते हुए अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिये कोटेदार को सात दिन का समय दिया गया है। बाकी अगर समय से कोटेदार का जवाब संतोष जनक मिलता है तो ठीक है अन्यथा आगे विभागीय अनुसार कार्रवाई की जायेगी।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में 22 फरवरी 2026, रविवार को हीरालाल रामनिवास…
जाम में फंसे वाहनों के बीच पहुंची ट्रेन, पांच मिनट रुकी रही बलिया(राष्ट्र की परम्परा)…
मण्डलायुक्त ने दिए जांच के आदेश, टेक्निकल सुपरवाइजर सेवा समाप्त अवर अभियंता के निलंबन की…
शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)जिले में ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कड़ा रुख…
अवैध पार्किंग और ई-रिक्शा की मनमानी पर लगेगी लगाम निर्धारित रूट पर ही चलेंगे ई-रिक्शा…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस अधीक्षक इलामारन के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने…