आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा ) रौनापार थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के कारण महिला की हत्या के प्रकरण में घटनास्थल पर गए सीओ फूलपुर की रिपोर्ट के आधार पर, चौकी प्रभारी महुला का कार्यभार देख रहे उपनिरीक्षक राकेश तिवारी को प्रकरण में लापरवाही बरतने के लिए, पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय जांच संस्थापित की गई है। बतातें चलें कि रौनापार के लखनी रोहुवार पाण्डेय का पुरा निवासी अभिमन्यु (45) सोमवार को अपनी पत्नी शीला (42) को साइकिल से लेकर लाटघाट बाजार गया था। दोनों दोपहर में साइकिल से ही वापस घर लौट रहे थे। आजमगढ़-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर शारदा सहायक खंड 52 नहर किनारे पंडित राम नगीना महाविद्यालय के पास धारदार हथियार से लैस लोगों ने दंपत्ति पर हमला कर दिया। पहले अभिमन्यु पर वार किया गया। जिससे वह सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया। इसके बाद हमलावरों ने शीला के पेट, सिर, पैर में कई वार किए। लहूलुहान होकर शीला अचेत हो गई तो हमलावर मौके से फरार हो गए। इसके बाद अभिमन्यु गड्ढे से बाहर आया और किसी तरह पत्नी को लेकर इलाज के लिए सीएचसी लाटघाट पहुंचा। जहां से उसे प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने शीला देवी को मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में अभिमन्यु ने बताया कि उसका गांव के ही कुछ लोगों भूमि विवाद चल रहा है। जिसमें दो दिनों पूर्व शांति भंग में चालान भी हुआ था। इसके बाद थाने पर तहरीर भी दी गई थी, इस मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
AI निर्मित हरदोई में खून से मांग भरने का दावा, डेढ़ साल साथ रहने के…
कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ से देश में शोक की लहर! 19 श्रद्धालुओं की मौत से…
फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…
शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…
शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण हादसा: 13 की मौत से पसरा मातम, 40 घायल…
AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…