भाजपा सरकार अपने नेताओं के आगे लाचार -ओंकार नाथ पाण्डेय

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पाण्डेय ने भाजपा नेताओं द्वारा गरीबों के मकान जमीन कब्जाने के बढ़ते मामलों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त किया है, और प्रशासन से मांग किया कि बिना राजनैतिक दबाव में आये पीड़ितों को न्याय दिलाये।
कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पाण्डेय ने कहा उत्तर प्रदेश की पुलिस प्रोफेशनल पुलिस है, यदि बीजेपी के राजनैतिक दबाव से मुक्त हो जाये तो अपराधों को रोकने में पूरी तरह से सक्षम है। विगत दोनों उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश मौर्य पर गरीब की जमीन कब्जाने का आरोप लगा था, उस मामले का अभी पटाक्षेप भी नहीं हुआ। तब तक आजमगढ़ के रानी की सराय थाना क्षेत्र के चक खैरुल्लाह गांव निवासी एक महिला ने एक भाजपा नेता पर उसका मकान कब्जाने का आरोप लगाया है। भूमाफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने का ढोंग करने वाली उत्तर प्रदेश सरकार अपने नेताओं के आगे पूरी लाचार दिखती है प्रशासन भी सत्ता के दबाव में पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पाता। कांग्रेस पार्टी मांग करती है प्रशासन किसी भी तरह के राजनैतिक दबाव से मुक्त होकर गरीबों पीड़ितों को न्याय दिलाये।

rkpnews@desk

Recent Posts

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

3 hours ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

3 hours ago

आधी रात मंदिर मार्ग पर मची चीख-पुकार, बेकाबू ट्रक ने उजाड़ दिए कई परिवार

शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण हादसा: 13 की मौत से पसरा मातम, 40 घायल…

3 hours ago

मेक्सिको के तट पर पलटी नौका, 11 लोग लापता! 16 की बची जान, शार्क के हमले से घायल मिला यात्री; समुद्र में तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…

3 hours ago