थाना सुरौली का पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त दिशा-निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर ने शुक्रवार को थाना सुरौली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, मालखाना, कंप्यूटर कक्ष तथा महिला हेल्प डेस्क समेत कई महत्त्वपूर्ण विभागों का गहन अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।थाना कार्यालय के रजिस्टरों की हुई गहन जांच एसपी विक्रान्त वीर ने थाना कार्यालय में भूमि विवाद रजिस्टर, फ्लाईशीट रजिस्टर, समाधान रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने भूमि विवाद से संबंधित सभी प्रकरणों को रजिस्टर में दर्ज कर, राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही, हिस्ट्रीशीटरों पर प्रभावी निगरानी और विवादित मामलों में निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। महिला हेल्प डेस्क पर विशेष ध्यान।महिला अपराधों के प्रति संवेदनशीलता दर्शाते हुए उन्होंने महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर की जांच की। उन्होंने निर्देशित किया कि महिला संबंधी प्रत्येक प्रकरण को रजिस्टर में दर्ज किया जाए और मामलों का समय से निस्तारण करते हुए फीडबैक भी लिया जाए।कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण और सीसीटीएनएस पर फोकस निरीक्षण के दौरान कंप्यूटर कक्ष में सीसीटीएनएस कर्मियों से फॉर्म फीडिंग के बारे में जानकारी ली गई। एसपी ने सभी फॉर्मों की समय से फीडिंग और IGRS से प्राप्त प्रार्थनापत्रों का समयबद्ध निस्तारण एवं रिपोर्ट अपलोड सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रात्रि गश्त और पिकेट व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से थाना क्षेत्र में प्रभावी रात्रि गश्त और पिकेट ड्यूटी लगाने पर जोर दिया गया। उन्होंने समयबद्ध गश्त और उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर थाना प्रभारी हवलदार राम समेत थाना सुरौली के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। एसपी का यह निरीक्षण कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Karan Pandey

Recent Posts

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

1 hour ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

1 hour ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

1 hour ago

एनएचएम संविदा कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…

2 hours ago

मूर्ति विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा से लेकर साफ-सफाई तक पुख्ता इंतजाम करें -मंडलायुक्त

प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने और विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…

2 hours ago

डीएम और एसपी संपूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं

शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)तहसील कलान में शनिवार…

2 hours ago