पुलिस अधीक्षक ने सैनिक सम्मेलन और अपराध समीक्षा बैठक की

(बलिया से घनश्याम तिवारी का रिपोर्ट)

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने गुरुवार को देर रात पुलिस लाइन स्थित आर. डी. त्रिपाठी सभागार में सैनिक सम्मेलन एवं अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया।

सैनिक सम्मेलन में सुनी समस्याएं
सैनिक सम्मेलन के दौरान एसपी ने पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस महानिदेशक के निर्देशों और उत्तर प्रदेश सरकार के सैनिक कल्याण कार्यक्रमों की जानकारी भी साझा की।

लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश
सम्मेलन के बाद अपराध समीक्षा बैठक में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों, क्षेत्राधिकारियों एवं शाखा प्रभारियों के साथ लंबित मामलों की समीक्षा की गई। एसपी ने विवेचकों को समयबद्ध निस्तारण और जनशिकायतों की त्वरित जांच पर जोर दिया।

अपराध नियंत्रण के लिए सख्त आदेश
पुलिस अधीक्षक ने वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की शीघ्र गिरफ्तारी, आईजीआरएस व शिकायती प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण, अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी पर कठोर कार्रवाई, थानों में रखे मालों का निस्तारण तथा महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही रात्रि चेकिंग के माध्यम से अपराधियों पर अंकुश लगाने और शासन व उच्चाधिकारियों के आदेशों का कड़ाई से पालन करने पर जोर दिया।

अधिकारियों की उपस्थिति
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अनिल कुमार झा, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर, सभी सर्किल के क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी, प्रतिसार निरीक्षक और अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

1 day ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago