सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)
जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने की दिशा में पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने शनिवार को कई पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर सुनील कुमार पटेल को अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक, सलेमपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्तमान कोतवाल संतोष कुमार सिंह निलंबन की अवधि में चल रहे हैं।
नव नियुक्त कोतवाल सुनील कुमार पटेल ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को हर हाल में कायम रखा जाएगा और किसी को भी व्यवस्था से खिलवाड़ करने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शासन की मंशा के अनुरूप पीड़ितों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण स्थानीय स्तर पर सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि कार्य दिवसों पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l थाना क्षेत्र के बढ़ौना हर्दो चौराहे पर बच्चों के आपसी झगड़े…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश हेतु आयोजित शोध पात्रता परीक्षा…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l आगामी 3 मार्च 2026, मंगलवार को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन खग्रास…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बुधा…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन…