घाटकोपर के शिवसेना नेता, रत्नागिरी संपर्क प्रमुख सुधीर मोरे का आत्महत्या मामला

रेलवे पुलिस ने सामाजिक कार्यकर्ता एवं वकील नीलिमा चौहाण के खिलाफ किया मामला दर्ज

घाटकोपर/मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
पूर्व में 31 अगस्त की रात को घाटकोपर रेलवे स्टेशन से रेल पटरी पर कूदकर विधानसभा घाटकोपर के शिवसेना के पूर्व विभाग प्रमुख एवं उद्धव ठाकरे गुट शिवसेना के रत्नागिरी जिले के संपर्क प्रमुख सुधीर मोरे ने आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या के बाद पूरा मुंबई शहर सिहर उठा था। कुर्ला रेलवे पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी,जांच में पता चला कि आत्महत्या करने से ठीक पहले सुधीर मोरे मोबाइल पर बात कर रहे थे। पुलिस को पता चला है कि सुधीर मोरे सामाजिक कार्यकर्ता, वकील नीलिमा चौहाण से बात कर रहे थे। सुधीर मोरे के पुत्र ने इस संदर्भ में आरोप लगाया है कि नीलिमा चौहान उनके पिता को काफी समय से ब्लैकमेल कर रही थी। ब्लैक मेलिंग की वजह से परेशान होकर सुधीर मोरे ने आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 अगस्त की रात को मोरे का शव रेलवे ट्रैक पर मिला था, गुरुवार को एक कॉल आने के बाद मोरे ने निजी सुरक्षा गार्ड को बताया था कि वह निजी काम से बाहर जा रहे है, साथ ही मोरे बिना कार लिए रिक्शा से निकल गए थे। इसके बाद मोरे ने घाटकोपर और विद्याविहार के बीच ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।इस पर पुत्र ने कुर्ला रेलवे पुलिस स्टेशन में नीलिमा चौहाण के खिलाफ सुधीर मोरे को प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया है, इसके बाद रेलवे पुलिस विक्रोली स्थित नीलिमा चौहाण के घर गई लेकिन, यह बात सामने आई कि नीलिमा ने घर बदल लिया है।
रेलवे अधिकारियों ने कहा, ”हमने स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरों की जांच की है,इसमें मोरे अपनी मौत से पहले किसी से फोन पर बात करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा हम नीलिमा चौहाण के घर भी गए, उन्होंने अपना घर बदल लिया है। हम आधिकारिक तौर पर नीलिमा को पूछताछ के लिए बुलाएंगे।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

4 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

7 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

8 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

9 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

10 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

10 hours ago