आग से गन्ना की फसल जली मौके से मिला माचिस

ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत राजापाकड़ में गुरुवार को अपराह्न अज्ञात कारण से लगी आग में एक किसान की पांच कट्ठा गन्ने की तैयार फसल जल गई। हांलांकि मौके पर जुटे ग्रामीणों ने अथक प्रयास के बाद काबू पाया, आग को फैलने से रोका अन्यथा क्षति का दायरा बढ़ जाता। पीड़ित किसान ने पुलिस व चीनी मिल को सूचना दी।
उक्त गांव के छोटकी राजापाकड़ टोला निवासी किसान गिरीश सिंह का खेत आबादी से दूर दुर्गा स्थान के समीप है। खेत से अचानक धुआं व आग की लपटें उठती देख लोगों ने शोर मचाया। जुटे सैकड़ों लोगों ने अथक प्रयास के बाद जब आग पर काबू पाया जाता लगभग 20 डिस्मिल खेत की फसल जल गई। मौके पर माचिस की डिब्बी मिलने से किसी व्यक्ति द्वारा जानबूझकर आग लगाने का कयास लगाया जा रहा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, चार राशियों को करियर-धन में मिल सकते हैं शुभ संकेत

मंगलग्रह AI निर्मित (राष्ट्र की परम्परा)। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के साथ उनके…

3 hours ago

सपा-कांग्रेस में सीटों का पेच! 403 सीटों पर तैयारी ने बढ़ाई सियासी हलचल

60-70 बनाम 105 सीटों की चर्चा के बीच बड़ा सवाल, क्या यूपी में अलग राह…

3 hours ago

दो दिन चलेगा सरकार का महामंथन, सुधारों से लेकर जनसेवा तक पर बनेगी रणनीति

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केंद्रीय मंत्रिपरिषद की दो दिवसीय चिंतन बैठक बुधवार, 23…

3 hours ago

ड्रग्स के वैश्विक सिंडिकेट पर भारत का रणनीतिक प्रहार

36 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों की संयुक्त रणनीति से तस्करी, कार्टेल, सिंथेटिक ड्रग्स, गुप्त प्रयोगशालाओं और डिजिटल…

3 hours ago

मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब बिना डेटा भी मिलेगा रिचार्ज का विकल्प

TRAI का बड़ा फैसला: सिर्फ कॉल और SMS करने वालों को मिलेंगे ज्यादा रिचार्ज विकल्प…

5 hours ago

18 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, जानिए किसे कहां मिली नई तैनाती

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल…

5 hours ago