चौरी-चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l विधान सभा क्षेत्र के चौरी-चौरा के विधायक सरवन निषाद को सोशल मीडिया पर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी देने वाले राजन पासवान नामक युवक पर झंगहा पुलिस ने आईपीसी की धारा 504, 506 तथा सूचना प्रौद्योगिकी (संसोधन) अधिनियम की धारा 66 के तहत मुकदमा दर्ज कर छान बिन शुरू कर दिया है।
चौरी-चौरा के विधायक सरवन निषाद ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राजन पासवान नामक युवक द्वारा अपने फेसबुक आईडी द्वारा मेरे जन्मदिन पर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी दिया गया है। जिसको संज्ञान में लेते हुए चौरी-चौरा कार्यालय प्रभारी अमित जायसवाल ने झंगहा पुलिस को तहरीर देकर राजन पासवान के विरुद्ध कार्रवाई की मांग किया।
कार्यालय प्रभारी की तहरीर पर झंगहा पुलिस ने राजन पासवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…
पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…
1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…
‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…
फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…
वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…