Categories: Uncategorized

लूट की घटना का सफल अनावरण

सुखपुरा /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

स्थानीय पुलिस टीम द्वारा लूट के 50,000 रूपये(पचास हजार रुपए) बरामदगी करते हुए 24 घण्टे के अंदर लूट की घटना का सफल अनावरण किया गया।घटना करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
क्षेत्राधिकारी नगर गौरव कुमार शर्मा ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक सुखपुरा योगेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना सुखपुरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है।बता दें कि शुक्रवार को भरत वर्मा भारतीय स्टेट बैंक के सुखपुरा शाखा से पचास हजार रुपया निकाल कर अपने घर बघेवा जा रहे थे।कि भलुही पुल के पास पहुंचे ही थे, कि पीछे से एक युवक उनका झोला लेकर भग गया। उन्होंने इसकी सूचना थाना पुलिस को दिया । प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र प्रसाद सिंह ने मौका मुआयना करते समय मौके से एक पैर का चप्पल बरामद किया था ।जिसके अधार पर पुलिस बैंक समेत अगल बगल लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किया।स्टेट बैंक की शाखा के सीसीटीवी फुटेज जब देखा गया। तो जिसमें एक युवक जो बैंक से ही उनके पीछे लगा हुआ था।उसके पैर मे भी वहीं चप्पल दिखाई दिया जो घटना स्थल से बरामद हुआ था । पुलिस ने उक्त युवक की पहचान सुखपुरा निवासी जितेंद्र गोंड पुत्र रमन गोंड के रुप में हुई। पुलिस ने उक्त युवक को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ किया तो उसने घटना करना स्वीकार कर पूरे पचास हजार रुपया अपने घर से चावल के डाम मे छिपाकर रखा था ।उसे पुलिस को वापस कर दिया। पुलिस की मानें तो युवक आनलाईन लोन लिया था जिसको जमा नहीं कर पा रहा था।लोन जमा करने के लिए वह कई दिनों से इस तरीके की घटना करने के फिराक में था। रविवार को उक्त युवक को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा कांस्टेबल हृदय प्रसाद, दिनेश चौधरी व रंजू यादव शामिल रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

26 फ़रवरी को निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज महान हस्तियां

26 फ़रवरी को निधन: इतिहास में आज के दिन खोए कई महान व्यक्तित्व 26 फ़रवरी…

48 minutes ago

26 फरवरी इतिहास: जानिए आज के दिन जन्मी महान भारतीय हस्तियां

26 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति भारतीय इतिहास, साहित्य, न्यायपालिका, राजनीति और खेल जगत में अपनी…

1 hour ago

26 फ़रवरी का इतिहास: दुनिया भर में घटीं बड़ी घटनाएँ, जानिए क्यों खास है यह दिन

26 फ़रवरी का इतिहास: महत्वपूर्ण घटनाएँ 26 फ़रवरी का इतिहास विश्व राजनीति, खेल, कूटनीति और…

1 hour ago

मऊ के बचौना गांव में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता की अलख

मऊ। (राष्ट्र की परम्परा)बाल विवाह जैसी कुप्रथा को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से…

4 hours ago

देवरिया में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 116 वाहनों का ई-चालान

देवरिया। (राष्ट्र की परम्परा)सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने…

4 hours ago

BPSC Civil Judge Recruitment 2026: 33वीं बिहार सिविल जज भर्ती में 173 पद, 18 मार्च तक करें आवेदन

पटना (राष्ट्र की परम्परा रोजगार डेस्क)अगर आपने कानून (LLB) की पढ़ाई पूरी कर ली है…

4 hours ago