मतदान कर्मिकों का हुआ सफल प्रशिक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी / प्रभारी अधिकारी (कार्मिक / प्रशिक्षण) रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के सफल सम्पादन हेतु मतदान कार्मिकों यथा पीठासीन अधिकारी व प्रथम मतदान अधिकारी का प्रथम प्रशिक्षण इन्दिरा बालिका विद्यालय टाउन हाल, देवरिया एवं शिशु मंदिर माटेसरी स्कूल टाउनहाल देवरिया में 18 तथा 19 अप्रैल को दो पालियों में पूर्वान्ह 10:00 बजे से 01:00 बजे तक एवं अपराह्न 2 बजे से 05 बजे तक 761 पीठासीन अधिकारी / 761 प्रथम मतदान अधिकारी का प्रशिक्षण कराया गया। 1522 में कुल 64 कार्मिक अनुपस्थित पाये गये। पुनः अनुपस्थित कार्मिक का आज कराया गया जिसमें कुल 22 कार्मिक उपस्थित हुए तथा 42 अनुपस्थित पाये गये। आज पिंक बूथ हेतु 34 पीठासीन अधिकारी एवं 34 अधिकारी का प्रशिक्षण कराया गया जिनमें कुल 14 अनुपस्थित पाये गये।
अनुपस्थित पाये गये कार्मिकों का पुनः प्रशिक्षण 21 अप्रैल को पूर्वान्ह 10 बजे से 01 बजे तक किया जायेगा। प्रशिक्षण में कार्मिकों की उपस्थिति कराये जाने की जिम्मदारी संबंधित विभाग की होगी। जिस विभाग के कार्मिक अनुपस्थित पाये जायेंगे उनके विभागात द्वारा अनुशासनिक कार्यवाही करते हुए प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी जायेगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की टीम ने बुलडोजर कार्रवाई के मामले में पीड़ित परिवार से की मुलाकात

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सलेमपुर के हरैया…

27 minutes ago

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन की व्यापक तैयारी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। प्रस्तावित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट (यूपी बोर्ड) परीक्षा 2026 को सकुशल, नकलविहीन और…

29 minutes ago

UPPWD टेंडर नियमों में बड़ा बदलाव, अनुभवहीन ठेकेदारों पर लगेगा ब्रेक

UPPWD में कम रेट वाली निविदाओं पर सख्ती, कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के लिए नया…

33 minutes ago

सूचना का अधिकार पारदर्शिता का माध्यम, दुरुपयोग से बचें

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) देवरिया स्थित लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन में आयोजित कार्यक्रम में डॉ.…

2 hours ago

स्कूल में सेंधमारी, तीन कमरों के ताले टूटे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। बागापार क्षेत्र के थाना चौक अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय झुगवां कम्पोजिट…

2 hours ago

श्री शास्त्री-कुटी लिलकर में नौ दिवसीय श्री सीताराम महायज्ञ का भव्य समापन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील क्षेत्र सिकन्दरपुर के लिलकर ग्राम स्थित श्री शास्त्री-कुटी में 5 फरवरी…

2 hours ago