चार घंटे की कड़ी मेहनत के बाद मिली कामयाबी

गोवंशी पशुओं के साथ पशु तस्कर गिरफ्तार

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर पुलिस ने देर रात एक पिक वाहन से तीन गाय और एक बछड़े के साथ दो लोगो को गिरफ्तार किया है । प्राप्त सूचना के अनुसार देर रात सलेमपुर पुलिस रात्रि ड्यूटी पर थी तभी सलेमपुर पुलिस को सूचना मिली की एक पिक में कुछ गायों को बड़ी ही क्रूरता के साथ लाद कर कुछ पशु तस्कर बिहार ले जाने की फिराक में है । यह गाड़ी भरौली होने हुए गंडक नदी के बंधे के रास्ते जा रही है और इन पशुवो को पशु तस्कर बध हेतु बिहार ले जायेंगे सूचना पर सलेमपुर पुलिस तत्पर होकर संदिग्ध गाड़ियों के जांच में लग गई । सलेमपुर पुलिस ने घेरा बंदी कर घंटो इंतजार किया तभी भरौली की तरफ से बंधा रोड पकड़ कर एक पिकअप आती दिखी जिसे पुलिस ने टार्च जला कर रोकने का ईसारा किया जिसपर पहले तो पिक अप सवार लोगो ने गाड़ी पीछे कर भागने की कोशिश की लेकिन कोशिश नाकाम रही तब इन लोगो द्वारा गाड़ी खड़ी कर भागने की कोशिश की गई लेकिन पुलिस के जवानों ने इन लोगो को दौड़ा कर पकड़ लिया गाड़ी की जांच करने लगे तो अंदर का नजारा देख पुलिस कर्मी दंग रह गए । एक गाड़ी में तीन गाय और एक बछड़ा को बुरी तरह बांध कर रक्खा गया था ।जिसपर इन दोनो लोगो से पुलिस ने पूछ ताछ शुरू किया तो इन्होने अपना नाम विवेक कुमार गौतम पुत्र कोमल प्रसाद उम्र 22 वर्ष निवासी कूईचावर थाना भलुवनी जनपद देवरिया बताया वही दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम रामप्रवेश पासवान पुत्र शिवदत प्रसाद उम्र 32 वर्ष निवासी सहजौर थाना लार बताया इस व्यक्ति का एक हाथ कटा हुए था इस संदर्भ में पूछने पर इस व्यक्ति ने बताया की यह हाथ एक दुर्घटना में कट गया था ।पकड़े गए वाहन बि आर 29 जी बि 8046 में संदर्भ में पूछने पर इन्होने बताया की हम लोगो राकेश मिश्र पुत्र टंडन मिश्र निवासी ग्राम कौड़ियां मिश्र थाना सलेमपुर और दिलीप तुरहा पुत्र स्वामी नाथ तुरहा निवासी वार्ड नंबर 1 नदवार पुल मझौली राज थाना सलेमपुर के साथ मिलकर घूमने फिरने वाले गोवंसी पशुवों को पकड़ कर और ग्रामीणों से घूम कर गाय खरीदते है और बधा हेतु सटे राज्य बिहार में लेजाकर ऊंचे दाम में बेच देते है जिससे हमे अच्छा मुनाफा होता है ।इस कार्य से हमारा जीवन चलता है ।इस पूरे कार्यवाही में उप निरक्षक नितिन साहू, उप निरीक्षक वीरेंद्र मौर्य , का ० शंभू सिंह, का०अजीत यादव का० आशुतोष यादव का० संजीव कुमार सामिल रहे । पशुओं की बरामदगी के बाद सलेमपुर ने इन चारो व्यक्तियों के खिलाफ न्याय संगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही कर रही है ।

rkpnews@desk

Recent Posts

लोक अदालत देवरिया से घटेगा एनपीए बोझ, आम जनता को मिलेगा त्वरित न्याय

देवरिया में राष्ट्रीय लोक अदालत 2026 को लेकर बैंकों की बड़ी तैयारी, ऋण वसूली मामलों…

52 minutes ago

स्कूल ऑटो पलटने से गुमला में मातम, सुरक्षा पर उठे सवाल

गुमला सड़क हादसा: स्कूल जा रहे बच्चों का ऑटो पलटा, 9 वर्षीय छात्रा की मौत,…

53 minutes ago

गौशाला अव्यवस्था पर महाराजगंज में सड़क पर उतरे संगठन

गौशालाओं की बदहाली पर फूटा गुस्सा, बजरंग दल–विहिप का चक्काजाम महाराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…

53 minutes ago

निर्धारित समयसीमा में पूरा हो वृद्धाश्रम निर्माण: डीएम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के विकासखंड खलीलाबाद अंतर्गत ग्राम केरमुआ में निर्माणाधीन…

2 hours ago

सीसीटीवी निगरानी में संपन्न हुई यूपी बोर्ड की पहली परीक्षा

हिंदी के पेपर से यूपी बोर्ड परीक्षा का आगाज़, कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण शुरुआत सलेमपुर/देवरिया…

2 hours ago

एक मंच, अनेक योजनाएं: आगरा में विधिक सेवा मेगा कैम्प

आगरा में जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ, 22 फरवरी को लगेगा विधिक सेवा मेगा कैम्प…

2 hours ago