अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित

झंगहा / गोरखपुर ( राष्ट्र की परम्परा)
विकास खंड ब्रह्मपुर के बसुही गोडसैरा निवासी रमेश प्रसाद के पुत्र आनंद कुमार ने हाई स्कूल में गणित विषय में 100 में 100 अंक प्राप्त करके क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी योगेंद्र मौर्य ने कहा कि इस पिछड़े क्षेत्र में भी प्रतिभा की कमी नहीं है। बस उन्हें निखारने की आवश्यकता है। आनंद कुमार के द्वारा गणित विषय में 100% अंक प्राप्त करने पर कोचिंग सेंटर राजधानी बागेश्वरी के संचालक सुशील कुमार निषाद ने आनंद कुमार को दस हजार रुपए नगद पुरस्कार की घोषणा की।आनंद कुमार नेहरू इंटर कॉलेज अमहिया का हाई स्कूल का छात्र है। संग्राम कोचिंग सेंटर के शिक्षक सुशील सर के नेतृत्व में गणित विषय की पढ़ाई करके गणित विषय में सत प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर, माता-पिता एवं गुरुजनों ने बधाई दी है। इस वर्ष की यूपी बोर्ड की हाई स्कूल की परीक्षा में आनंद कुमार ने कुल 91% अंक प्राप्त करके क्षेत्र का नाम रोशन किया। अच्छा अंक प्राप्त करने का श्रेय माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है और भविष्य में सिविल सेवा की तैयारी करने का लक्ष्य है। इस अवसर पर अंकिता निषाद 83.33 अंक ,अंतिमा भारती 83% अंक , मोहम्मद मेहताब रजा ने 83% अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। कोचिंग सेंटर के संचालक सुशील कुमार निषाद एवं राहुल शर्मा ने अच्छे अंक प्राप्त करने वाले समस्त छात्र छात्राओं को सम्मानित किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

3 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

4 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

5 days ago