हाई स्कूल में छात्र-छात्राओं ने लहराया सफलता का परचम शिक्षकों नें दी बधाई

जैतीपुर/शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। यूपी बोर्ड की हाई स्कूल की परीक्षा में कस्बे के लटूरी लाल इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मेहनत और लगन से अच्छे अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया है।सफल छात्र-छात्राओं को प्रबंधक रविंद्र गुप्ता,प्रधानाचार्य हिमांशु गंगवार आदि नें बधाई देकर मुंह मीठा कराया।कॉलेज में कार्यक्रम कर बच्चों का हौसला बढ़ाया।हाईस्कूल की परीक्षा में छात्रा अनामिका पाल ने 83.50 प्रतिशत, वैष्णवी ने 81 प्रतिशत वहीं रोहित सिंह नें 81.33 प्रतिशत और अर्पित यादव नें 81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उच्च श्रेणी में परीक्षा पास की।अच्छे अंको से पास छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता सहित शिक्षकों को दिया।बताया कॉलेज के शिक्षकों के सफल मार्गदर्शन में तैयारी की जिसके फलस्वरुप अच्छे अंकों से परीक्षा पास की।कॉलेज द्वारा उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर उत्साह वर्धन किया गया।

Karan Pandey

Recent Posts

सुबह-सुबह पुलिस ने संभाली कमान, देवरिया में सुरक्षा को लेकर चला बड़ा अभियान

देवरिया की सड़कों पर सुबह-सुबह पुलिस का पहरा, छात्राओं से लेकर बुजुर्गों तक से संवाद…

6 hours ago

दिल्ली-मुंबई से बिहार जाने वालों के लिए राहत, इन 8 स्पेशल ट्रेनों से सफर होगा आसान

छठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों को बड़ी राहत, रेलवे ने चलाईं 8 स्पेशल ट्रेनें; जानें…

6 hours ago

टाटा संस चेयरमैन पद पर चंद्रशेखरन की वापसी, फैसले के बाद खुला नया विवाद

एन. चंद्रशेखरन जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के…

6 hours ago

1200 सेल कर्मियों से गुलजार था भवनाथपुर, अब तीन कर्मियों तक सिमटी विश्वकर्मा पूजा

भवनाथपुर की औद्योगिक पहचान पर विराम, विश्वकर्मा पूजा की रौनक भी हुई इतिहासकभी हजारों लोगों…

8 hours ago

मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, शुभ रंग और अंक

मेष राशि: नौकरी और कारोबार में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन मेहनत और…

8 hours ago