10वीं-12वीं के छात्र-छात्राओ ने लहराया परचम

बड़हलगंज (राष्ट्र की परम्परा )
गोला केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 13 मई को घोषित परीक्षा परिणाम में गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी गोरखपुर के दक्षिणांचल में स्थित प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान एलपीएम पब्लिक स्कूल गोला बाजार के 10वीं के छात्र छात्राओं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत तथा 12वीं का 94.5 प्रतिशत रहा। यहाँ के छात्र छात्राओं ने आशा के अनुरूप एक बार पुनः उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी श्रेष्ठता प्रदर्शित किया है। इस संस्थान के छात्र- छात्राओ ने ग्रामीण क्षेत्र में रहते हुए भी शहरी क्षेत्र के छात्र छात्राओं की प्रवीणता सूची से स्पर्धा करते नजर आ रहे है। 12वी के विशेष भट्ट (गणित वर्ग) 92.8 प्रतिशत प्रगति गुप्ता (मानविकी वर्ग) 92.6 , अनुष्का गुप्ता (वाणिज्य वर्ग) 92.2, अभिषेक त्रिपाठी (गणित वर्ग) 91.4 मदन मोहन मिश्रा (गणित वर्ग) 90.6 हरितिक यादव (वायोलॉजी) 90.4 शिखा सोनकर (वायोलॉजी) 89.2 तैयव्बा (वायोलॉजी) 89 मुकुल गुप्ता (वायोलॉजी) 88.8 ओम चन्द (मानविकी वर्ग) 88.2 प्रतिशत तथा 10वी क की प्रिया कुमारी मझवार 95.8 प्रतिशत संजना मौर्या 95, अनमोल चंद 94.6 सत्यम चौबे 93.8 राजवीर प्रताप चंद 93.6 रागिनी दुशाद 92.8 मनदीप कुमार 92.4 सौम्या चंचल 92.2 श्रृष्टि जायसवाल 92 अमिषा प्रजापति 92 सुदीप गुप्ता 92 दिशा राय 91.4 दिव्यांशी यादव 91.2 शिवांश राय 91 आयुषी सिंह 91 श्वेत सिंह 90.4 सौम्या जायसवाल 90.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रवीणता सूची में स्थान सुनिश्चित किया ।इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक गिरधारी लाल स्वर्णकार,प्रबंधक भागीरथी प्रसाद स्वर्णकार बच्चों की सफलता से गदगद होकर सभी छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों का हार्दिक अभिनंदन किया Iछात्रों को संबोधित करते हुए कहा सफलता बड़ी कठिन साधना व लगन से प्राप्त होती है Iविद्यालय के प्रबंध निदेशक अमरनाथ वर्मा ने छात्रों के सफलता के लिए उनका अभिनंदन करते हुए कहा सफलता के लिए धैर्य नितांत आवश्यक है, किस्मत का ताला मेहनत की कुंजी से ही खोला जा सकता है। आप लोगों ने अपने धैर्य का परिचय देते हुए सफलता के इस मुकाम पर पहुंचे हैं और आशा करते हैं कि भविष्य में भी आप अपने संयम और धैर्य से सफलता के शिखर को छू कर अपने माता पिता शिक्षकों तथा विद्यालय का नाम आलोकित करेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्या एकता वर्मा व रेवरेण्ट डी के सिंह एवं आर आर त्रिपाठी ने सभी को परीक्षा परिणाम की शुभ कामनाएँ देते हुए कहा कि एकाग्रता ही आत्म साक्षात्कार की कुंजी हैI इस मौके पर समन्वयक मनीष यादव सह समन्वयक अनूप सिंह के साथ शिक्षक मनोज पांडेय, विवेक प्रकाश यादव, दुर्गेश थर दुबे, सत्येन्द्र कुमार मौर्या, शैलेश त्रिपाठी, मुकेश तिवारी, हरेन्द्र तिवारी, राशिद खान, वरुण निषाद, करुणेश मिश्रा, विनय मिश्रा, अजीत दुबे, सुमैला अख्तर, सुशील शुक्ला, अखिलेश सिंह, लव कुश प्रजापति के साथ अन्य सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने हृदय से सभी प्रतिभाशाली छात्र छात्रो को शुभकामनाएँ दी।

rkpnews@desk

Recent Posts

शादी का झांसा देकर शोषण और दहेज मांग का आरोप, मंगेतर समेत परिजनों पर FIR

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। गुडंबा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने अपने मंगेतर…

44 minutes ago

मुठभेड़ के बाद तीन शातिर तस्कर पर काबू, एक को लगी गोली

देवरिया पुलिस मुठभेड़: गौ तस्करी करते तीन शातिर गिरफ्तार, एक घायल, पिकअप वाहन व अवैध…

59 minutes ago

घुघली में सड़क पर चल रहा अवैध टैक्सी स्टैंड का खेल, प्रशासन मौन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। घुघली कस्बे के मुख्य मार्ग पर लंबे समय से संचालित हो…

59 minutes ago

WPL 2026: RCB की ऐतिहासिक जीत, अवॉर्ड्स और इनामी राशि की बरसात

WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 सिर्फ क्रिकेट का टूर्नामेंट नहीं रहा, बल्कि यह पैसों,…

1 hour ago

साइबर ठगी का नया तरीका: थाने को ही डराने पहुंचा गैंगस्टर

यूपी में थाने से वसूली की साजिश: डीजीपी के नाम से फर्जी मेल भेजकर डराने…

1 hour ago

ट्रंप का बड़ा दावा: अमेरिका-वेनेजुएला के पास दुनिया का 68% तेल भंडार

वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एक…

1 hour ago