आतंकी हमले के विरोध में ऑलमाइट एकेडमी के छात्रों ने निकाली रैली

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। आतंकी हमले के विरोध में आलमाइट एकेडमी बसंतपुर राजा के छात्रों द्वारा बागापार चौराहे पर पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले के विरोध में एक शांतिपूर्ण रैली का आयोजन किया। बच्चों ने हाथों में तख्तियाँ और बैनर लेकर आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाई और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
छात्रों ने देशवासियों से शांति और भाई-चारे को बनाए रखने की अपील करते हुए जोरदार नारे लगाए, जिसमे छात्र-छात्राओं ने आतंकवाद मुर्दाबाद, देश में अमन लाना है , आतंकवाद को मिटाना है,जब आतंकवाद का नाश होगा विश्व का विकास होगा,हर व्यक्ति ने ठाना है ,आतंकवाद मिटाना है,भारत माता की जय के नारे से पूरा चौराहा गूंज उठा। रैली का नेतृत्व विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋचा मिश्रा ने किया। शिक्षकों ने भी छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में शहीदों की आत्मा की शांति के लिए मौन धारण किया गया। सभी छात्र-छात्राओं ने शपथ लिया कि हम भारत के नागरिक आतंकवाद का डटकर विरोध करेंगे, और देश की एकता अखंडता के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। विद्यालय के प्रबंधन ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह की जागरूकता,गतिविधियां देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इससे बच्चों में राष्ट्रीय चेतना को जागृत होती हैं।
इस दौरान समाज सेवी उमेश चन्द मिश्र, अजय मिश्रा, बृजबिहारी गुप्ता, रामशरण,सन्तोष गुप्ता, रवि वर्मा, नवी हसन, शम्भू यादव, इन्द्र जीत, सरिता पांडेय, स्नेहा दूबे,रीमा चौरसिया, प्रिया, गीता तथा सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बागापार चौकी पुलिस उप निरीक्षक अंकित कुमार सिंह,जितेंद्र यादव,चन्द्र शेखर सिंह,प्रदीप कुमार गोंड़ , श्याम यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

मऊ: कोपागंज साइबर टीम की कार्रवाई: ₹24,416 की ठगी राशि वापस

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर फ्रॉड पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए कोपागंज थाने की साइबर…

35 minutes ago

देवरिया में भूतपूर्व सैनिकों को 2 दुकानों का आवंटन, 23 फरवरी से आवेदन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के लिए स्वरोजगार का सुनहरा अवसर…

35 minutes ago

सीमा पार नेटवर्क पर शिकंजा, परसा मलिक पुलिस ने तस्कर दबोचा

परसा मलिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 48.686 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा…

2 hours ago

Bahraich: 10वीं के छात्रों की बाइक को बस ने मारी टक्कर, दो की मौत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के Bahraich में शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो…

2 hours ago

ट्रंप का ओबामा पर ‘एलियन जानकारी लीक’ का आरोप, UAP-UFO बहस तेज

अमेरिकी राजनीति में एक बार फिर एलियन्स और UFO को लेकर बहस छिड़ गई है।…

2 hours ago

पूर्वांचल में 140 उद्यमों को सहयोग देगी जागृति उद्यम केंद्र–पूर्वांचल, सात जिलों में नया कोहोर्ट शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के उद्यमियों के लिए बड़ी पहल करते हुए जागृति उद्यम…

2 hours ago