राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)26 सितम्बर…
दुदही विकास खंड में बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता जीत चुके छात्र ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी अजय तिवारी के निर्देश पर ब्लाक व्यायाम शिक्षक अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में खेल अनुदेशकों की टीम बाल खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर रही है। इस क्रम में सोमवार को विकास खंड के रकबा दुलमापट्टी ग्राम पंचायत में स्थित कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर के छात्रों को खेल अनुदेशकगण रवीश कुमार व अमित कन्नौजिया ने सोमवार को खोखो खेल की बारिकियां सिखाई। उक्त विद्यालय के छात्र न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता में प्राथमिक व जूनियर स्तर बालक तथा बालिका वर्ग की खोखो प्रतियोगिता जीत चुके हैं और अब ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी हेतु अभ्यास कर रहे हैं।
अनुदेशक गण ने छात्रों से कहा कि जुझारू परिस्थितियों में खेला जाने वाले खेल खो खो में गति, सटीकता, बुद्धिमत्ता और चपलता की आवश्यकता होती है। इस दौरान सपोर्टिव सुपरविजन करने आए एसआरजी अखिलेश तिवारी ने बाल खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। एसआरजी ने कक्षा तीन के छात्रों को अंग्रेजी विषय पढाया। शिक्षकों के साथ निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए चर्चा की। शिक्षक डायरी अद्यतन रखने, टीचिंग प्लान का प्रयोग करने, छात्रों से भावनात्मक लगाव रखने आदि के बारे में टिप्स दिया। इस दौरान प्रधानाध्यापक विमलेश प्रताप सिंह, धनन्जय मिश्र, नन्हे प्रसाद, ब्रजेश सिंह, अनीता कुशवाहा, सरिता, शबनम, श्वेता, दीपक, सहाना, नसीमा, चांदनी, चंदन मंजेश आदि मौजूद रहे।
संवाददाता कुशीनगर…
आज का मूलांक राशिफल: अंक 1 से 9 तक का विस्तृत भविष्यफलआज का मूलांक राशिफल…
3 मार्च को जन्मे व्यक्ति भारत और विश्व इतिहास में विशेष स्थान रखते हैं। इस…
पंचांग 03 मार्च 2026 (Panchang 03 March 2026)दिनांक: 03/03/2026, मंगलवारपक्ष: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमासंवत: विक्रम…
1575 – तुकारोई की लड़ाई में अकबर की विजयअकबर ने 3 मार्च 1575 को तुकारोई…
महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)। अंबरनाथ महोत्सव सांस्कृतिक संस्था द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…