Categories: Uncategorized

शैक्षिक भ्रमण से छात्रों को मिलता है व्यवहारिक ज्ञान – अरूण कुमार

हरी झंडी दिखा तहसीलदार ने किया रवान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विकास खण्ड बरहज के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय बारा दीक्षित के छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षिक भ्रमण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। रविवार को शैक्षिक भ्रमण ( एक्सपोजर विजिट) पर निकले छात्र-छात्राओं से भरे बस को तहसीलदार अरूण कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यहां ग्राम प्रधान श्रीमती राधिका देवी ने सभी छात्र-छात्राओं को रवाना करते हुए शुभकामनाएं दी। तहसीलदार अरूण कुमार ने कहा कि शैक्षिक भ्रमण से छात्रों को सामाजिक एवं व्यवहारिक ज्ञान की समझ विकसित होती है।पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय बारा दीक्षित के कुल 35 छात्र-छात्राओं को गोरखपुर के विभिन्न दर्शनीय स्थलों पर शैक्षिक भ्रमण कराया गया। वहां विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शहीद अशफाक उल्लाह खान प्राणी उद्यान और रेल म्यूजियम आदि स्थलों का आनंद लेते हुए अनेक तरह तकनीकी एवं वैज्ञानिक जानकारियां हासिल किया। शैक्षिक भ्रमण में छात्र-छात्राओं के साथ मुख्य रूप से गाइड टीचर नौशाद अहमद, प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार सिंह ,संजय कुमार व अंकित कुमार, शालिनी गिरी,अनुज कुमार, खुशी गोंड, रौनक दीक्षित, नंदिनी जायसवाल, सलोनी यादव,मानस दीक्षित,शालू गोंड, उमंग सिंह, कृष्ण कुमार,भुवाल पटेल, हिमांशु कुमार, जान्हवी गोंड जूली पटेल,वर्षा गिरी,विजय सोनकर,सूरज गिरी,किशन, दिव्यांशु आदि छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

22 hours ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

23 hours ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

23 hours ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

3 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

3 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

3 days ago