देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
संत विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसका उद्घाटन प्राचार्य प्रोफेसर अर्जुन मिश्र ने किया। अर्जुन मिश्र ने बताया की मानसिक विकास के लिए शारीरिक रूप से स्वस्थ होना अति आवश्यक है जिसके लिए लोगों को खेलों से जुड़े रहना चाहिए उन्होंने बताया कि खेल में जीतना ही सब कुछ नहीं बल्कि प्रतिभाग करना अति आवश्यक है। प्रतियोगिता में बालक वर्ग की चार टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें फाइनल में विजेता टीम ने 31-21 से उपविजेता टीम को हराया। जिसमें शिवम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 अंक अर्जित किया तथा उपविजेता टीम के धीरज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम के लिए 11 अंक अर्जित किये।
महिला वर्ग में विजेता टीम ने प्रतिद्वंदी को 29-23 से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। जिसमें रिंकी ने सर्वाधिक 14 अंक अपनी टीम के लिए बनाया हाल ही में विश्वविद्यालय वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता में रिंकी ने लंबी कूद में गोल्ड मेडल प्राप्त करते हुए तीन रजत पदक समेत कुल चार पदक अपने नाम किया तथा काजल पासवान ने 10 किलोमीटर 5 किलोमीटर तथा 1500 मी में कुल मिलाकर तीन पदक प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। कबड्डी प्रतियोगिता के समापन अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक अशोक कुमार मिश्र ने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर उनको बधाई दिया कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन क्रीड़ा सचिव डॉ मंतोष कुमार मौर्य ने किया। इस अवसर पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष मकसूदन मिश्र , हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र बहादुर तिवारी,डॉ अरविंद कुमार, डॉ अशोक सिंह, डॉ शैलेंद्र राव, डॉ विवेक मिश्रा, डॉ चंद्रेश बारी, डॉ. तूलिका पांडे, डॉ पुनीत सिंह,डॉ निखिल गौतम, डॉ राजकुमार गुप्ता, डॉ प्रियंका राय,डॉ शगुफ्ता अफरोज, डॉ सुजीत कुमार, डॉ विद्यावती,डॉ उर्वशी पचेरिया,डॉ अवनीश राव,डॉ मनोज मिश्रा डॉ सुधांशु शुक्ला, डॉ राजेश मिश्रा,डॉ राजेश झुनझुनवाला सहित समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
रामजानकी मार्ग पर बढ़या हरदो गांव के पास हुई घटना, पुलिस अधीक्षक ने किया घटनास्थल…
देर रात के करीब हुआ हादसा, पुलिस और अग्निशमन टीम ने मौके पर पहुंचकर आग…
फोटो X विजयादशमी पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी—राष्ट्रीय सम्मान, सामाजिक एकता और भारतीय संस्कृति की…
किसी ने रोमांस को दी नई पहचान, तो किसी ने खलनायकी से जीता दर्शकों का…
लेखक: अभिषेक कुमार 21 अक्टूबर का दिन इतिहास में कई ऐसी महान विभूतियों के जन्मदिवस…
लेखक: अभिषेक कुमा इतिहास केवल बीते हुए समय की घटनाओं का संग्रह नहीं है, बल्कि…