छात्रनेता शक्ति सिंह ने अपने जन्मदिवस के दिन राजकीय कन्या महाविद्यालय को लिया गोद

एक पढ़ी-लिखी लड़की सभ्य और विकसित समाज की नींव होती है-शक्ति सिंह

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) भाजपा के युवा नेता और दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शक्ति सिंह अपने जन्मदिन के अवसर पर राजकीय कन्या महाविद्यालय पहुँचे। जहाँ बालिकाओं की शिक्षा के बाबत सभी संसाधन उपलब्ध कराने का संकल्प लिया। उन्होंने इस संबंध में छात्राओं तथा उनके शिक्षकों से भी बात किया।
उन्होंने कहाकि संसाधनों की उपलब्धता के बावजूद बालिकाओं की शिक्षा अपने लक्ष्यों को पूरा नही कर पा रही है। ऐसे में समाज के प्रत्येक वर्ग को इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। एक पढ़ी-लिखी लड़की सभ्य और विकसित समाज की नींव होती है। उन्होंने कहा कि किसी भी छात्रा की पढ़ाई से संबंधित कोइ अर्थिक समस्या आती है तो मदद करने के लिए सदैव तत्पर हैं। साथ ही कोई छात्रा मेधावी है पर आर्थिक समस्या के कारण उच्च शिक्षा नही ले पा रही तो उसकी शिक्षा में आर्थिक बाधा नहीं आने देंगे।
गौरतलब हो कि शक्ति सिंह ने इससे पहले शिक्षा विभाग की लाइब्रेरी खुलवाने के लिए कहा था और अपनी इच्छाशक्ति और कर्तव्यनिष्ठा के कारण शिक्षा विभाग की लाइब्रेरी खुलवा सके थे। आगे देखना है शक्ति सिंह की ये नयी मुहिम क्या रंग लाती है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

आईटीआई देवरिया में जॉब फेयर, इंटरव्यू देकर पाएं तुरंत नौकरी

देवरिया रोजगार महोत्सव 2026: 24 फरवरी को राजकीय आईटीआई में जॉब का सुनहरा मौका, 15+…

20 minutes ago

22 फरवरी को एचआरपीजी कॉलेज में लगेगा मेगा विधिक सहायता शिविर, तैयारियों की समीक्षा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में 22 फरवरी 2026, रविवार को हीरालाल रामनिवास…

33 minutes ago

बेल्थरा रोड क्रॉसिंग पर मालगाड़ी देख मची अफरातफरी

जाम में फंसे वाहनों के बीच पहुंची ट्रेन, पांच मिनट रुकी रही बलिया(राष्ट्र की परम्परा)…

2 hours ago

खुले केबिल ट्रेंच में गिरने से बच्चे की दर्दनाक मौत

मण्डलायुक्त ने दिए जांच के आदेश, टेक्निकल सुपरवाइजर सेवा समाप्त अवर अभियंता के निलंबन की…

2 hours ago

डीएम का बड़ा एक्शन प्रधान के अधिकार सीज पंचायत पर प्रशासन का कब्जा

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)जिले में ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कड़ा रुख…

2 hours ago

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा शहर में खुलेंगे चार नए ट्रैफिक थाने

अवैध पार्किंग और ई-रिक्शा की मनमानी पर लगेगी लगाम निर्धारित रूट पर ही चलेंगे ई-रिक्शा…

3 hours ago