चेहरा प्रमाणीकरण में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, सेवा समाप्ति तक की चेतावनी

पांच दिन में कार्य पूरा न होने पर रुकेगा जून का मानदेय

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला कार्यक्रम अधिकारी के. एम. पाण्डेय ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सख्त चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि चेहरा प्रमाणीकरण (Face Authentication) और केवाईसी कार्य में लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि निर्धारित समय—पांच दिन—के भीतर कार्य पूर्ण नहीं होता है, तो संबंधित कार्यकर्ता का जून माह का मानदेय रोक दिया जाएगा और आवश्यकतानुसार सेवा समाप्ति की कार्रवाई भी की जा सकती है।

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित इस अभियान के तहत जनपद के 3471 आंगनबाड़ी केंद्रों में लाभार्थियों—बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं—का चेहरा प्रमाणीकरण किया जा रहा है। यह कार्य जुलाई माह से पूर्व अनिवार्य रूप से पूर्ण करना है, ताकि केवल सत्यापित लाभार्थियों को ही पुष्टाहार वितरण किया जा सके।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अपेक्षा जताई है कि वे पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य को समयबद्ध रूप से पूरा करें। उन्होंने कहा कि:

पांच दिनों के भीतर यदि 100 प्रतिशत प्रमाणीकरण कार्य पूरा नहीं होता है, तो संबंधित कार्यकर्ताओं को सेवा समाप्ति की कार्रवाई के लिए तैयार चाहिए

प्रशासन की यह सख्ती सुनिश्चित करेगी कि शासन की योजनाएं प्रभावी रूप से ज़मीनी स्तर तक पहुंचें और पात्र लाभार्थियों को उनका लाभ समय पर मिले।

Editor CP pandey

Recent Posts

कपरवार में धूमधाम से मनाई गई निषादराज गुह जयंती, एकता और अधिकार का दिया संदेश

कपरवार/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के कपरवार क्षेत्र में महाराजा निषादराज गुह की जयंती…

53 minutes ago

GT vs RR Highlights: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान की जीत, आखिरी ओवर में गुजरात की हार

अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। IPL के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात…

4 hours ago

Delhi-NCR Weather Update: बदला मौसम का मिजाज, बारिश-तेज हवाओं का दौर जारी, IMD का नया अलर्ट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला…

4 hours ago

Israel-Iran War: इजरायल का बड़ा हमला तय! ईरान के स्टील, पेट्रोकेमिकल और ऊर्जा सेक्टर पर मंडरा रहा खतरा

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य पूर्व में जारी Israel-Iran War के बीच तनाव चरम…

4 hours ago

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

15 hours ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

15 hours ago