अवैध प्रवासियों पर सख्ती: गांव-शहर में घर-घर जाकर पुलिस जुटा रही जानकारी

गोपालगंज में अवैध प्रवासियों पर पुलिस सख्त, जिलेभर में शुरू विशेष सत्यापन अभियान

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार पुलिस ने गोपालगंज जिले में सुरक्षा मजबूत करने के तहत दूसरे राज्यों से आये अवैध तरीके से रह रहे लोगों एवं संदिग्ध प्रवासियों पर नकेल कसने की व्यापक तैयारी की है। पुलिस मुख्यालय के आदेश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान शुरू कर दिया गया है, जिसके तहत बाहरी लोगों, किरायेदारों, फेरीवालों और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों की पहचान कर विस्तृत सूची तैयार की जा रही है।
आदेश के अनुसार प्रत्येक थाने को यह सुनिश्चित करना है कि उनके क्षेत्र में कितने लोग किराये के मकानों, व्यवसाय, नौकरी या अन्य कारणों से रह रहे हैं। इसमें व्यक्ति का पूरा नाम, स्थायी एवं वर्तमान पता, किस राज्य से आया है, यहां आने का कारण और पहचान पत्र का सत्यापन शामिल होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में चौकीदारों की मदद से घर-घर जाकर जानकारी जुटाई जा रही है। अनुमान है कि जिले में ऐसे लोगों की संख्या हजारों में है।

ये भी पढ़ें –जदयू नेता की हत्या: आधी रात ताबड़तोड़ फायरिंग से गांव में हड़कंप

पुलिस कप्तान अवधेश दीक्षित ने स्पष्ट किया कि मकान मालिक किसी भी नए किरायेदार को रखने से पहले उसकी जानकारी थाने में जमा कराएं। यह निर्देश इसलिए अहम है क्योंकि कई बार अपराधी या अवैध प्रवासी पहचान छिपाकर किराये पर शरण ले लेते हैं। शहर और कस्बों में पुलिस टीम फेरीवालों और पैदल घूमकर बिक्री करने वाले लोगों का भी सत्यापन कर रही है। कुछ स्थानों पर टीम ने युवतियों और बाहरी व्यक्तियों से पूछताछ भी की।

इसके साथ ही थानों को ऐसे लोगों की अलग संदिग्ध सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया है जिनका पूर्व आपराधिक इतिहास रहा है या जिनकी गतिविधियां संदेहास्पद पाई जाती हैं। पुलिस मुख्यालय पूरे अभियान की सीधी मॉनिटरिंग कर रहा है और जल्द ही सत्यापन रिपोर्ट मांगी जाएगी।

यह अभियान पुलिस की सुरक्षा रणनीति को मजबूती देने के साथ गोपालगंज में कानून-व्यवस्था को और सख्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Editor CP pandey

Recent Posts

पुलिस भर्ती परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित करने डीएम-एसपी ने केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा…

10 minutes ago

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में गोरखपुर विश्वविद्यालय को तीन पदक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक प्रतिभा ने एक बार फिर…

13 minutes ago

मधुबन में एक नया थाना और तीन पुलिस चौकी बनाने की कवायद तेज

भूमी आवंटन की प्रकिया ने पकड़ी गति, सीओ अंजनी कुमार पाण्डेय की पहल से जगी…

1 hour ago

तहसील सिकंदरपुर में आयकर विभाग का छापा, 40 लाख से अधिक की 35 रजिस्ट्रियों के कागजात जब्त

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर तहसील में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब आयकर…

2 hours ago

सब इंस्पेक्टर परीक्षा को लेकर घोसी सर्किल के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबं

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से…

2 hours ago

डीएम-एसपी ने पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के दिए कड़े निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा– 2026 को सकुशल, पारदर्शी और निष्पक्ष…

2 hours ago