बाहरी नंबर प्लेट वाली गाड़ियों से अवैध वसूली पर सख़्त कार्रवाई

मेरठ SSP ने 22 पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाज़िर

मेरठ(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) बाहरी राज्यों और ज़िलों के नंबर वाली गाड़ियों को पहचानकर रोकने, चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली और अभद्र व्यवहार करने के आरोप में मेरठ पुलिस पर बड़ी कार्रवाई हुई है। एसएसपी मेरठ ने गुरुवार को 22 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाज़िर कर दिया।

कार्रवाई में 11 सिविल पुलिसकर्मी और 11 ट्रैफिक पुलिसकर्मी शामिल हैं। आरोप है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी लंबे समय से बाहर की गाड़ियों को निशाना बनाकर रोकते थे, और वैध कागज़ात होने के बावजूद चालान या कार्रवाई की धमकी देकर वसूली करते थे।

साथ ही, परतापुर थाने के कुछ पुलिसकर्मियों पर यह भी आरोप लगा कि उन्होंने पीड़ितों की शिकायत पर सुनवाई नहीं की और मामले को टालते रहे। इस पर एसपी सिटी ने विस्तृत जांच की, जिसमें पुलिसकर्मियों की लापरवाही और अनुशासनहीनता की पुष्टि हुई।

जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसएसपी मेरठ ने सभी 22 पुलिसकर्मियों को लाइन हाज़िर करने का आदेश जारी किया और स्पष्ट चेतावनी दी कि भ्रष्टाचार या आम जनता से अभद्र व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए विशेष निगरानी अभियान चलाया जाएगा, ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हो सकें।

Editor CP pandey

Recent Posts

वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने से लेकर सुधार तक—अब आवेदन लटकाया तो फंसेंगे जिम्मेदार अधिकारी!

https://twitter.com/ceoup/status/2116199183543890078?a=aNZ5bov-ljZ0Wrotwro&s=19 मतदाता सूची में लापरवाही पड़ी भारी! अब सीधे निशाने पर जिला निर्वाचन अधिकारी, रोज…

24 minutes ago

छोटी मछली गिरफ्तार, बड़ी मछली को अभयदान!

व्यंग्य: ऊपर वाले मालामाल, नीचे वाले बेहाल!छोटी मछली पर शिकंजा, बड़ी मछली को संरक्षण क्यों?…

8 hours ago

लोकतंत्र में जनआक्रोश बनाम विदेशी प्रभाव: कौन तय करता है सरकारों का भविष्य?

दुनिया के लोकतंत्रों पर विदेशी सत्ता परिवर्तन का साया! इजरायल से भारत, फ्रांस, स्पेन और…

8 hours ago