आंधी-बारिश व ओलावृष्टि से सभी फसलों को नुकसान

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार दोपहर बाद आई अचानक बेमौसम आंधी,बारिश एवं ओलावृष्टि से खेतों में पककर तैयार गेहूं की फसल एवं आम,लीची के बौर को काफी नुकसान हुआ है।इसके साथ ही पशुपालकों द्वारा भूसा के लिए गेहूं की फसल को काटकर मड़ाई के लिए रखी गई गेहूं की फसल भीग जाने से काफी नुकसान हुआ है।वही तेज रफ्तार आंधी से कही कही पेड़ टूट गए हैं।बीते सप्ताह से मौसम में हो रहे अचानक परिवर्तन से जहां किसान गेहूं और भूसा को इक्कठा करने लिए दिन रात जुटे हैं।वही बेमौसम उनके अरमानों पर पानी फेर दी।
गुरुवार को अचानक बेमौसम आई तेज आंधी,बारिश और ओलावृष्टि से जगह जगह पेड़ टूट गए,तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि से किसानों के गाढ़ी कमाई से तैयार गेहूं की फसल बर्बाद हो रही है।हालांकि अधिकांश किसान कंबाइन द्वारा गेहूं की कटाई कराने में जुट हुए है।जबकि पशुपालक किसान भूसा हेतु कटाई में लगे है।इस अचानक हुई बारिश एवं ओलावृष्टि से मौसम बदल गया है।लेकिन किसानों के माथा ठनक गया है।जबकि कुछ किसान कह रहे है कि अभी भी मौसम साफ हो जाए तो कोई विशेष नुकसान नहीं माना जाएगा।फसल के साथ ही तेज आंधी बारिश एवं ओलावृष्टि से आम और लीची का बौर हवाओं में बिखर गया।इससे आम और लीची के उत्पादकता पर असर पड़ेगा।किसानों का कहना है कि यदि पुनः बारिश होती है तो गेहूं के दाने काले पड़ जाएंगे और काफी नुकसान हो जाएगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

9 minutes ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

11 minutes ago

आईटीआई देवरिया में जॉब फेयर, इंटरव्यू देकर पाएं तुरंत नौकरी

देवरिया रोजगार महोत्सव 2026: 24 फरवरी को राजकीय आईटीआई में जॉब का सुनहरा मौका, 15+…

36 minutes ago

22 फरवरी को एचआरपीजी कॉलेज में लगेगा मेगा विधिक सहायता शिविर, तैयारियों की समीक्षा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में 22 फरवरी 2026, रविवार को हीरालाल रामनिवास…

49 minutes ago

बेल्थरा रोड क्रॉसिंग पर मालगाड़ी देख मची अफरातफरी

जाम में फंसे वाहनों के बीच पहुंची ट्रेन, पांच मिनट रुकी रही बलिया(राष्ट्र की परम्परा)…

2 hours ago

खुले केबिल ट्रेंच में गिरने से बच्चे की दर्दनाक मौत

मण्डलायुक्त ने दिए जांच के आदेश, टेक्निकल सुपरवाइजर सेवा समाप्त अवर अभियंता के निलंबन की…

2 hours ago