दबंग से भूमि मुक्त कराने हेतु पत्थर नस्ल की गई कार्यवाही

अम्बेडकरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के ग्राम सभा दुबौली के जयसिंहपुर गांव में भूमि विवाद के मामले में प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। गांव के निवासी पत्रकार द्वारा अपनी गाटा संख्या 75 की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत किए जाने के बाद, प्रशासन ने धारा 24 के तहत पत्थर नस्ल की कार्रवाई की। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, तथा राजेसुल्तानपुर थाने से तैनात सिपाही मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने कब्जा की गई भूमि का निरीक्षण करते हुए तारा देवी पत्नी रामअजोर, रामअजोर पुत्र गुट्टू, धर्मेंद्र और सुनीता सहित अन्य व्यक्तियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे शीघ्र ही जमीन खाली करें, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से पीड़ित पक्ष को राहत मिली है। गांव में लंबे समय से चल रहे भूमि विवाद को लेकर प्रशासन की यह तत्परता लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की सक्रियता से न्याय की उम्मीद जगी हैं और इससे दबंग प्रवृत्ति के लोगों पर लगाम लगेगी। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों की तत्परता की सराहना की है। इस दौरान सभी ग्रामीण मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

राजस्थान ने लगाया जीत का चौका, RCB को 6 विकेट से हराया

गुवाहाटी (राष्ट्र की परम्परा)। Rajasthan Royals (RR) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Royal Challengers Bengaluru…

4 hours ago

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

11 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

12 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

12 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

12 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

12 hours ago