कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत एस.टी.एन.टी. नर्सिंग इंस्टिट्यूट भठहीं खुर्द, फाजिलनगर, कुशीनगर के छात्र/छात्राओ के द्वारा क्षेत्र में रैली निकाल कर भ्रमण किया गया | सभी छात्र/छात्राओ के हाथ में चुनाव आयोग द्वारा निरधारित स्लोगन के साथ-साथ छात्राओ द्वारा हस्तनिर्मित अपने निजी स्लोगन लिख कर हाथो में रखा गया था | रैली उपरान्त एस.टी.एन.टी. नर्सिंग इंस्टिट्यूट के आडिटोरियम हाल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम रखा गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि अशोक विधापीठ इन्टर कॉलेज नकटहा मिश्र के प्रिसिपल कश्यप कुमार जी ने बोलते हुए कहा कि राजनीतिक अधिकारों के बिना व्यक्ति शून्य हैं एवम् वोट से राजनीती शुरू होती है और डा० शैलेन्द्र कुमार मिश्र (प्राचार्य श्री शुकदेव प्रसाद त्रिपाठी स्नातकोत्तर महाविधालय भठहीं खुर्द, फाजिलनगर, कुशीनगर) ने कहा शसक्त लोकतंत्र के निर्माण हेतु मतदान की महती आवश्यकता है एवम् राजनीति विशलेषक जोगेंद्र तिवारी ने बोलते हुए कहा कि मतदान हमारा मौलिक अधिकार है मतदान के द्वारा हम सशक्त सरकार बनाते है व सशक्त सरकार देश के सांस्कृतिक विकास आर्थिक विकास एवम् सांस्कृतिक विकास के लिए करती है मतदान का प्रतिशत बढ़ने से हमारी लोकतंत्र के प्रति निष्ठा दर्शाती है मतदान तोप के गोलों से ज्यादा चोट करता है उक्त कार्यक्रम का सफल संचालन आलोक चतुर्वेदी द्वारा किया गया इस अवसर पर एस.टी.एन.टी. नर्सिंग इंस्टिट्यूट भठहीं खुर्द, फाजिलनगर, कुशीनगर के प्रधानाचार्य श्री धर्म सिंह माली, उप प्रधानाचार्य, श्री मनफूल निषाद, मनोज यादव, कलीम अली, अनीता सिंह, सुधा सिह, पूनम चौरसिया, आँचल मौर्य, ज्योति चौधरी, पिंकी शर्मा, समा परवीन, पंकज कुमार शर्मा, विवेक पाण्डेय सहित चार सौ छात्र/छात्राओ ने प्रतिभाग किया |
पंडित सुधीर मिश्र (अंतिम बाबा) की कलम से संतान की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और…
पंडित सुधीर मिश्र (अंतिम बाबा) की कलम से धार्मिक विशेष | 1 नवंबर 2026 हिंदू…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।आमजन की सुरक्षा और महिला एवं बालिका सुरक्षा को लेकर देवरिया पुलिस…
शिनाख्त में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव; पहचान बताने वालों से पुलिस…
फोटो goo 1 नवंबर का इतिहास: कलम से अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती देने वाले दामोदर…
1 नवंबर को जन्मे ये दिग्गज, कोई सिनेमा का सितारा तो कोई राजनीति और साहित्य…