बाढ़ सुरक्षा के दृष्टिगत डीएम की अध्यक्षता में स्टीयरिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बरसात के मौसम में संभावित बाढ़ एवं बंधों के कटान आदि से बचाव एवं सुरक्षा के दृष्टिगत बाढ़ स्टीयरिंग कमेटी की बैठक जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी श्री कुमार ने निर्माणाधीन परियोजनाओं व बंधों की मरम्मत आदि को गुणवत्ता सहित अबिलम्ब पूर्ण कर लिये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित पशुओं हेतु कैम्प की स्थापना के साथ उसका उचित देख-रेख, पशुओं के भूसा-चारे की व्यवस्था, पशुओं का टीकाकरण आदि से सम्बंधित बिन्दुओं पर जानकारी प्राप्त करते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी श्री कुमार ने राहत कैम्पों की स्थापना एवं संचालन से सम्बंधित विभिन्न बिन्दुओं की समीक्षा बिन्दुवार सम्बंधित अधिकारियों से उनके जिम्मेदारियों एवं विभागीय कार्यों के विषय में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने राहत कैम्प में स्वच्छ भोजन, पानी, सोने की व्यवस्था, शौचालय, निर्वाध विद्युत आपूर्ति, बच्चों को खेलने एवं पढ़ने की व्यवस्था, 108 एवं 102 एम्बुलेंस की व्यवस्था, चिकित्सक की व्यवस्था, क्लोरीन की गोली की उपलब्धता आदि से सम्बंधित बिन्दुओं पर सम्बंधित अधिकारी को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बाढ़ की स्थिति में विभिन्न प्रकार के संक्रमणों आदि की सम्भावना काफी बढ़ जाती है इसलिए इससे बचाव के उपायों को पहले से ही सुनिश्चित कर लिया जाए। उन्होंने ग्रामीण स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों जैसे ए0एन0एम0, आशा बहुओं के साथ आवश्यक बैठक करते हुए संभावित बाढ़ क्षेत्रों में गर्भवती एवं धात्रि महिलाओं का विवरण तैयार रखने और उन्हें किसी भी संक्रमण से प्रतिरक्षित रखने हेतु टीकाकृत करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, उप जिलाधिकारी धनघटा डॉ0 सुनील कुमार, तहसीलदार धनघटा योगेंद्र कुमार पांडेय, तहसीलदार मेहदावल अल्पिका वर्मा, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, वरिष्ठ कोषाधिकारी त्रिभुवन लाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र सिंह, अधिशाषी अभियंता ड्रेनेज खंड राम उजागिर, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार यादव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अवधेश भारती सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ईरान-अमेरिका वार्ता: शांति की उम्मीद या टकराव की तैयारी?

इस्लामाबाद वार्ता 2026: शांति की पहल या वैश्विक रणनीति का नया शतरंज? गोंदिया/वैश्विक डेस्क। पश्चिम…

3 hours ago

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

12 hours ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

14 hours ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

14 hours ago

जन भवन प्रस्तुतीकरण की तैयारी तेज: 32 महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…

14 hours ago

फार्मर आईडी सत्यापन: डीएम ने खलीलाबाद व मेहदावल में प्रगति परखी, शत-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

14 hours ago