सलेमपुर में राज्य मंत्री ने किया स्ट्रीट लाइट का उद्घाटन

जल्दबाजी में हुआ आधे अधूरे स्ट्रीट लाइट का उद्घाटन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर नगर पंचायत में लाखो की लागत से लगे स्ट्रीट लाइट का उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ इस समारोह में सलेमपुर क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने सभा कर इस लगे स्ट्रीट लाइट का उद्घाटन किया उद्घाटन मंत्रोचार के बाद नारियल फोड़ कर किया गया । लेकिन लगी स्ट्रीट लाइट का राज्य मंत्री ने ज्यों बटन दबाया त्यो इस स्ट्रीट लाइट के जल्दबाजी और कार्य में अनियमितता की पोल खुल गई ।राज्य मंत्री ने आधे अधूरे स्ट्रीट लाइट का उद्घाटन कर दिया कुछ लाइट जली तो कुछ नही जली इस उद्घाटन समारोह में पत्रकार भी मौजूद थे तुरंत पत्रकारों ने राज्य मंत्री से सवाल कर दिया की आखिर स्ट्रीट लाइट आधी अधूरी क्यों जली तब राज्य मंत्री ने सवाल के जवाब में कल तक जल जाने की बात कही जिसपर पत्रकारों ने कहा की ये तो आधे अधूरे काम का उद्घाटन हुआ है ।आप को सब सही होने के बाद ही उद्घाटन करना था । इस बात पर राज्य मंत्री ने जवाब देते हुए कहा की कल तक सब सही हो जायेगा बारिश की वजह से समस्या हुए है । स्ट्रीट लाइट लगने और जलने के बाद सलेमपुर नगर के रोड का नजारा बदल सा गया ।इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह बबलू ,कृष्ण मुरारी पाण्डेय, राजीव मिश्र मीडिया प्रभारी भाजपा आदि लोग उपस्थित रहे ।

rkpnews@desk

Recent Posts

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

4 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

4 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

4 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

4 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

4 hours ago

युवा उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन सख्त, एक सप्ताह में ऋण निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी…

5 hours ago