Categories: Uncategorized

राज्यभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में भारतेंदु सभागार कक्ष में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में काशी प्रतिबिंब पत्रिका का विमोचन मंडल रेल प्रबंधक द्वारा किया गया । इसके उपरान्त तकनीकी संगोष्ठी के अन्तर्गत डां आशीष कुमार गुप्ता द्वारा सी.पी.आर विषय पर व्याख्यान दिया गया ।
इस अवसर पर अपर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) अजय सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक(आप) राजेश कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा रुप ज्योति चौधुरी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) राकेश रंजन, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस रामाकृष्णन, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक राजेश कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(कर्षण) वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) पंकज केशरवानी, आर एन सिंह, , वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर ( आपरेशन) धर्मेन्द्र यादव, वरिष्ठ आंकड़ा संसाधन प्रबंधक सह राजभाषा अधिकारी नवनीत कुमार वर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान, वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक नितेश अग्रवाल, मंडल मंडल कार्मिक अधिकारी (इंचार्ज) अभिनव सिंह, सहायक संरक्षा अधिकारी अभिषेक कुमार ,जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार, तथा स्टेशन राजभाषा समिति के सदस्यों समेत मंडल कार्यालय पर कार्यरत विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे ।
इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय संबोधन में मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव ने कहा की आप सभी के सहयोग से वाराणसी मंडल राजभाषा के क्षेत्र में सराहनीय प्रदर्शन कर रहा है । वाराणसी मंडल को नाटय दल ने रेलवे बोर्ड के तत्वाधान में आयोजित अखिल रेल हिन्दी नाटयोत्सव -2024 में पहली बार पुर्वोत्तर रेलवे का प्रतिनिधित्व करते हुए नाटक बड़े भाई साहब का मंचन किया तथा प्रेरणा पुरस्कार एवं सर्वक्षेष्ठ का पुरस्कार प्राप्त किया । इस उपलब्धि के लिए के लिए आप सभी को बधाई के पात्र हैं। आज राजभाषा विभाग की त्रैमासिक पत्रिका “काशी प्रतिविंब” का विमोचन किया गया है,जिसे हमारे रेल कर्मियों ने अपनी रचनाओं से समृद्ध करने का कार्य किया है। इसके साथ ही आज तकनीकी गोष्ठी के अंतर्गत चिकित्सा विभाग द्वारा प्रस्तुति बहुत ही लाभदायक रहा है जिसके लिये डां आशीष कुमार गुप्ता का आभार व्यक्त करता हूँ ।
इस अवसर पर आयोजित तकनीकी गोष्ठी के अंतर्गत मंडल चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष कुमार गुप्ता ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सी.पी.आर के माध्यम से विस्तृत जानकारी दिया जिसमें उन्होंने बताया की सी पी आर “कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन” है। इसे हिंदी में “हृदय-फेफड़ा पुनर्जीवन” भी कहा जाता है। यह एक आपातकालीन प्रक्रिया है जो किसी व्यक्ति के दिल और फेफड़ों को फिर से चालू करने के लिए की जाती है, जब वे काम करना बंद कर देते।
इसके पूर्व सभी का स्वागत करते हुए अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक (आपरेशन) राजेश कुमार सिंह ने कहा की वाराणसी मंडल राजभाषा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कार्य कर रहा है, इसी का परिणाम है कि वाराणसी मंडल को रेलवे बोर्ड के तत्वाधान में आयोजित दिनांक 02-07 जून 2025 में क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान मध्य रेलवे के भुसावल मंडल में आयोजित अखिल रेल हिन्दी नाट्योत्सव -2024 में सराहनीय प्रर्दशन किया है। इसके लिए नाट्क दल के सभी कलाकार बधाई के पात्र हैं। वाराणसी मंडल ने पहली बार नाट्य दल अखिल रेल स्तर पर भागीदारी की है। हमारा प्रयास होगा की इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम में मंडल का प्रतिनिधित्व होता रहे और मंडल का नाम रोशन हो।
राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक एवं तकनीकी संगोष्ठी का संचालन करते हुए वरिष्ठ आंकड़ा संसाधन प्रबंधक सह राजभाषा अधिकारी नवनीत कुमार वर्मा ने राजभाषा पर सुझावों पर विस्तृत चर्चा की और किये गये सुधारों के बारे में सदस्यों को अवगत कराया । इस बैठक के दौरान राजभाषा प्रगति की समीक्षा की गयी,पिछले कार्यान्वयन समिति की बैठक के कार्यवृन्त की पुष्टि की गयी तथा अगली बैठक हेतु सुझाव लिए गये । धन्यवाद ज्ञापन राजभाषा अधिकारी नवनीत कुमार वर्मा द्वारा किया गया ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

डिजिटल मार्केटिंग से पारंपरिक शिल्प को मिलेगा वैश्विक बाजार

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से पारंपरिक कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने की मजबूत पहल देवरिया (राष्ट्र की…

48 minutes ago

मूलांक 1 से 9: आज कौन सा अंक बदलेगा आपकी किस्मत?

🔮 आज का मूलांक राशिफल: मूलांक 1 से 9 की संपूर्ण जानकारी आज की तिथि…

56 minutes ago

कुसुम योजना से बदलेगी खेती की तस्वीर, किसान दिवस में बड़ा ऐलान

औरैया किसान दिवस में सिंचाई और सोलर पम्प योजना पर प्रशासन की बड़ी पहल, किसानों…

2 hours ago

जानिए 19 फरवरी को जन्मे वो नाम जिन्होंने दुनिया बदली

📌 19 फरवरी को जन्मे महान व्यक्तित्व: इतिहास, विज्ञान, राजनीति और कला के चमकते सितारे…

2 hours ago

आज के दिन इतिहास में: 19 फरवरी की अनसुनी घटनाएँ

19 फरवरी का इतिहास: आज की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ, प्रसिद्ध व्यक्तित्व और ऐतिहासिक मोड़ 🕰️ आज…

2 hours ago

पंचांग 19 फरवरी 2026: आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त, फुलेरा दूज, राहुकाल और चौघड़िया

🗓️ आज का पंचांग | 19 फरवरी 2026, गुरुवारआज फाल्गुन शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि है।…

2 hours ago