अंडर-19 मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता में राजकीय जुबली इंटर कॉलेज विजयी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l माध्यमिक विद्यालयों की अंडर 19 वर्षीय मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता राजकीय जुबली इंटर कॉलेज गोरखपुर के संयोजकत्व मे जुबली इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर संपन्न हुई जिसमें गोरखपुर देवरिया कुशीनगर की टीमों ने भाग लिया।पहला मैच देवरिया और कुशीनगर के मध्य हुआ जिसमें कुशीनगर ने 10 ओवर में 69 रन बनाया अंकित ने सर्वाधिक 22 रन का योगदान दिया।जवाब में उतरी देवरिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 70 रन बनाकर मैच जीत लिया देवरिया की तरफ से अंश ने 5 विकेट लिए।
फाइनल मुकाबला गोरखपुर और देवरिया के मध्य हुआ जिसमें देवरिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया अनुराग 27 और अंश 13 रन के योगदान से 12 ओवर के मैच में देवरिया ने 8 विकेट के नुकसान पर 79 रन बनाए।
जवाब में गोरखपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 विकेट के नुकसान पर 85 रन बनाकर मैच जीत लिया जिसमें विशाल के 39 और अमन के 19 नाम का योगदान रहा।उद्घाटन नेशनल इंटर कॉलेज बड़हलगंज के शारीरिक शिक्षक रतींद्र रंजन पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
नव दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर गोरखपुर के संयुक्त शिक्षा निदेशक योगेंद्र नाथ सिंह एवं जिला विद्यालय निरीक्षक गोरखपुर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए उन्हें पुरस्कृत किया एवं उन्हें खेल भावना से खेलते हुए गोरखपुर मंडल को प्रदेश में स्थान दिलाने का संकल्प दिलवाया।
अब तक संपन्न हुई अंडर 14, अंडर-17 और अंडर-19 तीनो ही वर्गो में गोरखपुर जनपद की टीम ने ऐतिहासिक विजय प्राप्त की गोरखपुर जनपद की इस जीत पर मारवाड़ इंटर कॉलेज गोरखपुर के पूर्व शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता ओम प्रकाश धर द्विवेदी, कृष्णकांत यादव, किशोर कुमार जायसवाल, अभय प्रताप सिंह, विवेकानंद मिश्रा, शिव शंकर मल्ल, नीलम ने अपनी शुभकामनाएं दी हैं। कार्यक्रम के संचालन और उसे सुव्यवस्थित संपन्न कराने में राजकीय जुबली इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षक, मंडलीय प्रभारी डॉक्टर अरुणेंद्र राय की सराहनीय भूमिका रही।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना सही नहीं! सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, ऑनलाइन सुरक्षा के लिए बनेगी सख्त व्यवस्था

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर…

23 minutes ago

घर में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम: ट्रेलर हादसे में विशुनपुरा के दयानंद की मौत

बरहज में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, भाग रहे…

55 minutes ago

LoC पर आधी रात के बाद सेना का बड़ा एक्शन! कुपवाड़ा में मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर; इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

फोटो goo कुपवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सुरक्षा…

1 hour ago

खाटू श्याम के दर्शन से पहले काल का कहर! कोटा में नाले में समाई श्रद्धालुओं की बस, 8 की मौत

Ai निर्मित फोटो भोपाल से निकले थे बाबा श्याम के दर्शन करने कोटा (राष्ट्र की…

3 hours ago

17 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की महत्वपूर्ण घटनाएं, जन्म, निधन और खास दिवस

लेखक: अभिषेक कुमार 17 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व: विज्ञान, विश्व युद्ध, साहित्य और शांति के…

3 hours ago