बस्ती, कालानमक धान का बनेगा हब और फैलेगी खशबू

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा, नई दिल्ली के निदेशक एवं कालानमक धान के जनक डॉ ए के सिंह ने आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र, बंजरिया, बस्ती पर आई.ए.आर.आई. नई दिल्ली के सहयोग से कालानमक धान की 34 लाइनों के ट्रायल एवं पूसा-1638 तथा एस0एल0-03 के बीजोत्पादन कार्यक्रम का अवलोकन किया, तथा जनपद में इसके प्रचार एवं प्रसार हेतु किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। केन्द्र द्वारा आयोजित पूसा कालानमक धान उत्पादक परिचर्चा एवं प्रक्षेत्र दिवस का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ ए के सिंह, निदेशक आई.ए.आर.आई. द्वारा किया गया। उन्होने अपने मुख्य अतिथीय सम्बोधन में कहा कि भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान कालानमक धान की उत्पादकता एवं सुगन्ध बढाने के लिए निरन्तर नये शोध करके अधिक उत्पादन देने वाली झुलसा रोग, अवरोधी प्रजातियॉ विकसित कर रहा है। ये नवीनतम् प्रजातियॉ पूर्वान्चल के जनपदों के लिए कितनी उपयुक्त है, इसी उद्देश्य से 11 केन्द्रों बस्ती, सन्तकबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोण्डा व बहराइच पर कालानमक धान का ट्रायल लगाया गया है, तथा पूर्व वर्षों में लगे ट्रायलों से पूसा 1638 एवं एस एल-03 का चयन किया गया है जो कालानमक उत्पादन वाले जनपदों में 40-45 कु0हे0 उत्पादन भी दे रही है। उन्होने कहा कि बस्ती जनपद के कालानमक धान की ख्याति पूरे भारत में फैल गयी है। आशा करता हूॅ कि भविष्य में इसके उत्पादन क्षेत्र में वृद्धि होगी, इसलिए इसे और विस्तार देने की जरूरत है, जिससे कृषकों को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके, और उनकी आय को दोगुना करने में अहम् भूमिका निभा सके। इस अवसर पर कालानमक धान उत्पादक प्रगतिशील कृषक अरविन्द पाल ग्राम-बरडीहा,ने ब्लाक-राम नगर के प्रक्षेत्र का भ्रमण किया, तथा फसल का अवलोकन कर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर डॉ प्रेम शंकर, डॉ अंजलि वर्मा, हरिओम मिश्र, जेपी शुक्ल, प्रहलाद सिंह, प्रगतिशील कृषक अमित मोहन त्रिपाठी, आज्ञा राम वर्मा, दिनेश वर्मा, योगेन्द्र सिंह, विजेन्द्र पाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ वी बी सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ डी के श्रीवास्तव ने किया।

rkpshomnath

Recent Posts

बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना सही नहीं! सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, ऑनलाइन सुरक्षा के लिए बनेगी सख्त व्यवस्था

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर…

1 hour ago

घर में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम: ट्रेलर हादसे में विशुनपुरा के दयानंद की मौत

बरहज में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, भाग रहे…

2 hours ago

LoC पर आधी रात के बाद सेना का बड़ा एक्शन! कुपवाड़ा में मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर; इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

फोटो goo कुपवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सुरक्षा…

2 hours ago

खाटू श्याम के दर्शन से पहले काल का कहर! कोटा में नाले में समाई श्रद्धालुओं की बस, 8 की मौत

Ai निर्मित फोटो भोपाल से निकले थे बाबा श्याम के दर्शन करने कोटा (राष्ट्र की…

4 hours ago

17 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की महत्वपूर्ण घटनाएं, जन्म, निधन और खास दिवस

लेखक: अभिषेक कुमार 17 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व: विज्ञान, विश्व युद्ध, साहित्य और शांति के…

4 hours ago