राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान ने जिले के तीन साहित्यकारों को दी मानद सदस्यता

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान ने जिले के तीन साहित्यकारों को मानद सदस्यता दी है। साहित्य संस्थान ने नवीन सदस्यों की सूची जारी करते हुए घोषड़ा की है, जिसमें बहराइच के युवा गीतकार कवि योगेन्द्र योगी, कवि प्रदीप बहराइची व जसवीर सिंह का नाम शामिल है।गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान में बहराइच से पहली बार तीन साहित्यकारों को सम्मिलित किया गया है।संस्थान के अध्यक्ष सीनियर आईएएस डॉ. अखिलेश मिश्र व महामंत्री डॉ. सीमा गुप्ता द्वारा जारी की गई नवीन सदस्यों की सूची में जनपद समेत प्रदेश के विभिन्न जनपदों के चुनिंदा साहित्यकारों के नाम शामिल हैं।संस्थान से सूची जारी होने के बाद से ही जिले के साहित्यप्रेमियों में खुशी की लहर देखने को मिल रही हैं।वहीं युवा गीतकार योगेन्द्र योगी ने बताया कि उनके सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर लिस्ट डालते ही उन्हें बधाईयों का ताता लग गया है।बता दें कि पूर्व में ही कवि योगी को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से भी राजधानी लखनऊ में गन्ना राज्य मंत्री द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।वहीं दृष्टि आईएएस कोचिंग के करेंट अफेयर्स के पाठ्यक्रम में भी उनके नाम पर प्रश्न बनाया जा चुका है।साहित्य संस्थान में सदस्या पाने के विषय में कहा कि सदैव ही संस्थान के प्रति पूरी निष्ठा के साथ वह जुड़कर कार्य करेंगे।

rkpnews@desk

Recent Posts

16 फरवरी को ‘स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन’ पर जनपद स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने और विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित…

1 hour ago

बहराइच: जुमे की नमाज के दौरान नवाबगंज में सतर्क रही पुलिस

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना नवाबगंज क्षेत्र में…

2 hours ago

बहराइच: झोपड़ी में घुसा हिंसक जानवर, 7 वर्षीय श्याम मिश्रा गंभीर घायल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। थाना रुपईडीहा क्षेत्र के रामनगर गांव में बृहस्पतिवार देर रात एक…

2 hours ago

नेपाल-भारत बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेशन बैठक नेपालगंज में सम्पन्न

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा, शांति व्यवस्था और प्रभावी समन्वय को…

2 hours ago

बोर्ड परीक्षाओं के बीच ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती, 42 डीजे संचालकों को नोटिस

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए सिकंदरपुर…

2 hours ago

नवानगर की प्रधान शीला सिंह का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड नवानगर अंतर्गत ग्राम पंचायत भरथाव की वर्तमान प्रधान एवं…

2 hours ago