सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर अपनी प्रतिभा को बच्चो ने दिखाया

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर, सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल के छात्र, छात्राओं द्वारा विविध प्रकार की विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक जय गोविंद कुशवाहा ने किया।
विद्यालय के छोटी कक्षाओं के बच्चों ने कुकिंग कंपटीशन में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा को दिखाया। जबकि विज्ञान प्रदर्शनी के अंतर्गत छात्र छात्राओं ने अत्याधुनिक और समकालीन वैज्ञानिक खोजों एवं अविष्कारों को मॉडल के माध्यम से प्रस्तुत किया।जीएसएलवी, पेंडुलम वेव, होलोग्राम ऑफ फेरफलियूड एवं सी बी गन इत्यादी, इस प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण रहे। यह प्रदर्शनी ज्ञान, सूचना और प्रेरणा से लवरेज रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुशवाहा ने कहा की, बच्चे ही भविष्य के पंख हैं। इन बच्चों के ऊपर ही भविष्य रूपी इमारत की नीव टिकी हुई है। इस प्रकार की विज्ञान प्रदर्शनी निश्चित रूप से छात्रों को एक सकारात्मक और अर्थपूर्ण दिशा में अग्रसर करती है। रोहित, आदित्य, शुभम ,इशांत ,शिल्पा ,पायल खुशी, जन्मेजय ,रुचि ,सिद्धि एवं प्रियंवदा इत्यादि छात्रों की यह विज्ञान प्रदर्शनी, सभी आगंतुकों के कौतूहल का विषय रही। इस दौरान संतोष गुप्ता ,दीपक शर्मा ,अरविंद भारद्वाज, उदय प्रताप सिंह, रवि वर्मा एवं अन्य उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

8 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

8 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

8 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

9 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

9 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

10 hours ago