बजट में जिले को भी मिली है कई सौगात
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। लोकसभा क्षेत्र संत कबीर नगर के संसद सदस्य इंजीनियर प्रवीण निषाद ने मंगलवार को भाजपा के जिला कार्यालय पर प्रेस-वार्ता कर सरकार द्वारा पेश किए बजट को सराहनीय बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पेश बजट जन-जन के लाभकारी हैl सरकार ने किसानों, नौजवानों सहित सभी का बजट में ध्यान दिया हैl
भाजपा सांसद इंजी० प्रवीण निषाद ने कहा कि सरकार लगातार जन कल्याणकारी योजनाएं चलाकर जनता को लाभान्वित करने का काम कर रही हैl जिले में रेलवे खलीलाबाद से मेंहदावल-बांसी होते हुए रेलवे लाइन का कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगाl वहीं मुख्यालय स्थित रेलवे अंडर पास का कार्य भी जल्द ही शुरू हो जाएगाl
वर्षों चल रही बस अड्डे की मांग पर उन्होंने कहा कि यह कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगाl जमीन के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा गया हैl
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही हर जन कल्याणकारी योजना को जनता तक पहुंचाने का काम किया जा रहा हैl
प्रेस-वार्ता में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, भाजपा नेता इंजी० सुधांशु सिंह, दीपू सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी,नेत्री सुनीता अग्रहरी, संगीता वर्मा सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…
ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…