आजीवन सजा दिलाने वाले विवेचक को एसएसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

पाक्सो एक्ट के तहत नामित को डीएनए रिपोर्ट के आधार पर आजीवन कारावास

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
गवाहों द्वारा मुकर जाने के बाद भी 11 दिन में विवेचना 20 दिन में डीएनए रिपोर्ट संकलित कर, डीएनए रिपोर्ट के आधार पर न्यायालय ने आजीवन कारावास के साथ 50000 रुपए से दंडित किया। विवेचना कर रहे विवेचक को एसएसपी ने प्रशस्ति पत्र दे कर किया सम्मानित। थाना चिलुआताल पर पंजीकृत मु०अ०सं० 581/23 धारा 376ए/बी भादवि व 5एम/6 पाक्सो एक्ट के नामित अभियुक्त कृष्णा उर्फ कन्हैया पुत्र मिठाई निवासी रहमतनगर थाना चिलुआताल को मात्र 24 घण्टो के अन्दर गिरफ्तारी करते हुए, न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध गहनता से वैज्ञानिक साक्ष्य, डीएनए रिपोर्ट संकलित कर मात्र 11 दिवस में विवेचना पूर्ण कर आरोप पत्र न्यायाल में प्रेषित किया गया था, जिसमें अभियुक्त को आजीवन कारावास से साथ 50 हजार रूपये के अर्थ दण्ड से न्यायालय ने दण्डित किया। जिससे जनता में न्याय व पुलिस के प्रति विश्वास, सुरक्षा व मान-सम्मान की भावना जागृत हुई है।
लगन, परिश्रम, कार्यकुशलता, व्यावसायिक दक्षता के साथ किये गये महत्वपूर्ण योगदान से ही सम्भव हो सका है, जिसकी एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए विवेचक एसएसआईं शैलेंद्र कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए, आशा किए कि भविष्य में भी इसी प्रकार अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।इस दौरान पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव भी रहे मौजूद।

rkpnews@desk

Recent Posts

कुसुम योजना से बदलेगी खेती की तस्वीर, किसान दिवस में बड़ा ऐलान

औरैया किसान दिवस में सिंचाई और सोलर पम्प योजना पर प्रशासन की बड़ी पहल, किसानों…

37 minutes ago

जानिए 19 फरवरी को जन्मे वो नाम जिन्होंने दुनिया बदली

📌 19 फरवरी को जन्मे महान व्यक्तित्व: इतिहास, विज्ञान, राजनीति और कला के चमकते सितारे…

40 minutes ago

आज के दिन इतिहास में: 19 फरवरी की अनसुनी घटनाएँ

19 फरवरी का इतिहास: आज की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ, प्रसिद्ध व्यक्तित्व और ऐतिहासिक मोड़ 🕰️ आज…

41 minutes ago

पंचांग 19 फरवरी 2026: आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त, फुलेरा दूज, राहुकाल और चौघड़िया

🗓️ आज का पंचांग | 19 फरवरी 2026, गुरुवारआज फाल्गुन शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि है।…

42 minutes ago

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

9 hours ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

9 hours ago