श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
चप्पे चप्पे पर प्रशासन रहा मुस्तैद
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बुधवार की सुबह मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने बरहज स्थित सरयु नदी में लगाई आस्था की डुबकी। बताते चलें कि भारतीय समाज में मौनी अमावस्या का पर्व सदियों से आस्था के साथ मनाया जाता है, जिसके तहत बुधवार को करोड़ों श्रद्धालुओ द्वारा कही गंगा तो कही सरयु सहित आदि नदियों में आस्था की डुबकी लगाई गयी और भगवान का पूजा अर्चना भक्तों द्वारा किया जाता हैं। बुधवार की भोर से ही बरहज के घाटों पर भक्तों का भारी भीड़ लगता जा रहा था। बरहज नगर की सड़को व घाटो पर भक्तों की भारी भीड़ लगी रही।श्रद्धालुओं ने माँ सरयु की पवित्र जल धारा में आस्था की डुबकी लगाकर भगवान की पूजा अर्चना की, ततपश्चात अपने अपने घर को प्रस्थान किये।
भारी भीड़ व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन चप्पे चप्पे पर मुस्तैद रहा। छोटी बड़ी सभी गाड़िया जो शहर में प्रवेश न कर पाए के लिए प्रशासन द्वारा वैरिकेटिंग किया गया था।
सड़क पर हूटर बजाया तो खैर नहीं! हाईकोर्ट सख्त, सरकार को 3 महीने का अल्टीमेटम;…
फोटो goo पुंछ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC)…
लेखक: अरुण कुमार मिश्रा फोटो AI मां दुर्गा की आराधना, भक्ति और बंगाल की संस्कृति…
फोटो goo लेखक: पंडित सुधीर तिवारी ‘अंतिम बाबा’ हरतालिका तीज हिंदू धर्म का एक अत्यंत…
दैनिक राशिफल | सभी 12 राशियों का भविष्यफल आज का दिन कुछ राशियों के लिए…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…