एसएसपी ने किया थाने का आकस्मिक निरीक्षण

बदायूँ(राष्ट्र की परम्परा)l वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ. ओपी सिंह द्वारा मंगलवार को थाना दातागंज का आकस्मिक निरीक्षण कियाl निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी दातागंज कर्मवीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक दातागंज सौरभ सिंह थाना कार्यालय पर मौजूद मिले उपनिरीक्षक मनोज कुमार,सीसीटीएनएस पर कम्प्यूटर आपरेटर मो शाहिद,थाना कार्यलेख पर कॉस्टेबल ब्रजेश कुमार,महिला हेल्प डेस्क पर महिला कॉस्टेबल सीमा चौहान व संतरी पहरा ड्यूटी पर कॉस्टेबल कपिल कुमार बाबर्दी दुरूस्त मौजूद मिले, एसएसपी ने थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, हवालात, बैरक, आदि का निरिक्षण किया,बैरक का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया। थाना पर आगन्तुकों के लिये उचित व्यवस्था एवं समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया, महिला हेल्प डेस्क अभिलेख,महिला बीट अभिलेख,अपराध रजिस्टर व जीडी को गहनता से जांचा परखा गया जिसमें आवेदिका/आने वाली पीड़िता का नाम,पता,मो0नं0 एवं समस्या का स्पष्ट उल्लेख तथा समस्या का निराकरण हेतु की गयी कार्यवाही एवं समस्या के निदान का विवरण उल्लेखित करने के संबंध में, जानकारी दी गयी एवं इसी प्रकार कम्प्यूटर में भी उल्लेख किया जाये थाने के समस्त अभिलेखो का निरीक्षण करते हुए, समस्त अभिलेखो के बेहतर रख-रखाव हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसएसपी ने बताया कि ड्यूटी के दौरान बाजार,सर्राफा दुकान, चौराहों, गली, नुक्कड़ों आदि पर सतर्क दृष्टि बनाये रखने तथा थाना क्षेत्र में सतर्कतापूर्ण भ्रमणशील रहने और पुलिस की सक्रियता बनाये रखने एवं नियमित रूप से बैंक चैकिंग,एटीएम चैकिंग, मुख्य चौराहों/ मुख्य सड़क/ढाबों/ होटल/ बस स्टैंड/पेट्रोल पंप एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग तथा रात्रि गश्त करने तथा आम जनता से अच्छा व्यवहार करने हेतु, तथा सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को कायम रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
निरीक्षण के उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डा0 ओ0 पी0 सिंह, ,क्षेत्राधिकारी दातागंज तथा प्रभारी निरीक्षक दातागंज मय पुलिस बल द्वारा चैत्र नवरात्र एवं रमजान माह के दृष्टिगत दातागंज क्षेत्र के भीड़-भाड़ वाले स्थानों, मुख्य बाजारों/चौराहों, आदि स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

इंदौर में EV चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट: घर में लगी भीषण आग, सिलेंडर फटने से 6 की मौत

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर से बुधवार सुबह एक दिल दहला देने…

7 minutes ago

भारतीय नववर्ष पर महराजगंज में उमड़ेगा जनसैलाब: 19 मार्च को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, दिखेगी संस्कृति की झलक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा एवं विक्रम संवत 2083 के शुभ…

16 minutes ago

संतकबीरनगर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से महिला की मौत, भतीजा गंभीर

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डीघा…

27 minutes ago

महराजगंज में गैस एजेंसी बना रणक्षेत्र: बुकिंग विवाद में जमकर मारपीट, 14 लोगों पर मुकदमा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के जोगिया स्थित एचपी गैस एजेंसी…

32 minutes ago

पीडीए के साथ भेदभाव कर रही भाजपा – रणवीर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) सपा कार्यकर्ताओ ने मंगलवार को दीवानी कचहरी रोड स्थित सपा के…

11 hours ago

राम को मर्यादा पुरुषोत्तम बनाने के लिए कैकेयी ने दिया था ममतत्व का बलिदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l क्षेत्र के अजयपुरा गांव में श्रीरुद्र शतचंडी महायज्ञ चल रहा है। इसमें…

12 hours ago