एसएसबी ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए निकाली रैली

59 वीं वाहिनी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) विकसित भारत की तर्ज पर एसएसबी की 42 वीं वाहिनी एवं 59 वीं वाहिनी के सयुंक्त जवानों द्वारा संयुक्त रैली का आयोजन किया गया जिसे शक्ति सिंह ठाकुर द्वितीय कमान अधिकारी,59 वीं वाहिनी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया 42 वीं वाहिनी एसएसबी के जवानों का नेतृत्व अनुज कुमार कार्यवाहक कमांडेंट कर रहे थे ! रैली में ऑफिसरों एवं जवानों ने बैनर तथा राष्ट्रीय झंडों के साथ वाहिनी से अगैया तक पैदल मार्च किया !जवानों ने भारत माता की जयकारों के साथ भ्रष्टाचार मुक्त भारत के नारे लगाये !नानपारा अगैया बाजार में लोगो ने भारत माता की जय के नारे लगाकर जवानों का उत्साह बर्धन किया!अनुज कुमार,कार्यवाहक कमांडेंट ने वहां पर उपस्थित लोगों को बताया कि हम 31 से 06 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह के रूप में मना रहे है जिसकी थीम है “भ्रष्टाचार मुक्त भारत विकसित भारत”अर्थात देश को विकसित बनाने के लिए हमें भ्रष्टाचार से मुक्त होना बहुत ही जरुरी है !इसके लिए हमें अपने कर्तव्यों के प्रति सजग एवं ईमानदार होना बहुत जरुरी है !जब हम सभी अपने कर्तव्यों को ईमानदारी ,लगन एवं मेहनत से करेंगे तब भ्रष्टाचार अपने आप ख़त्म हो जायेगा,इसके लिए हमें आत्म चिंतन करने की आवश्यकता है !कार्यवाहक कमांडेंट ने आगे वताया कि इसके लिए भारत सरकार ऑनलाइन और ऑफलाइन कार्यशालाएं आयोजित कर लोगो को भ्रष्टाचार से दूर रहने के लिए जागरूक कर रही है तथा आप लोग ऑनलाइन शपथ ले जोकि सतर्कता आयोग की वेब साईट www.cvc.gov.in पर उपलब्ध है और देश को विकसित राष्ट्रों की श्रेड़ी में खड़ा करने में अपना योगदान दें ! इसी क्रम में हमारे जवानो ने इस रैली का आयोजन कर आप लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाने के लिए जागरूक करने का एक छोटा सा प्रयास किया है रैली में शक्ति सिंह ठाकुर द्वितीय कमान अधिकारी वैभव उप कमांडेंट स्थानीय जनता एवं छात्र भी उपस्थित रहे |

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया: सपा लोहिया वाहिनी का भाजपा पर हमला, महंगाई-बेरोजगारी को लेकर जताई नाराजगी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव ने शुक्रवार…

17 minutes ago

Gorakhpur News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, शाहपुर क्षेत्र में मचा हड़कंप

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज मामला…

29 minutes ago

Gorakhnath Temple: सीएम योगी ने किया कन्या पूजन, चरण पखारकर कराया भोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर…

35 minutes ago

Ballia Murder Case: मक्का तोड़ने के विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र में शुक्रवार…

40 minutes ago

UP Weather Alert: 38 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट, तापमान में 4°C तक गिरावट

UP Weather Alert: लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली…

45 minutes ago

Lockdown in India: क्या देश में लगेगा लॉकडाउन? हरदीप पुरी ने अफवाहों पर दिया बड़ा बयान

Lockdown in India: मिडिल ईस्ट में जारी संकट और बढ़ती तेल कीमतों के बीच भारत…

3 hours ago