एसएसबी एवं पुलिस के संयुक्त टीम ने स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने भारत नेपाल सीमा के निकट भारतीय क्षेत्र से नेपाल जा रहे एक तस्कर को 82 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय कीमत 42 लाख रुपये बतायी जा रही है।इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मेरे नेतृत्व में पुलिस बल व एसएसबी की संयुक्त टीम ने सीमास्तम्भ संख्या 650/4 के पास बार्डर रोड़ से बेलवा बाबा मंदिर की ओर जाने वाले कच्चे मार्ग पर गश्त कर रहे थे तभी एक संदिग्ध व्यक्ति भारत से नेपाल जाते हुआ दिखाई दिया जिसे रोक कर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे 82 ग्राम स्मैक बरामद हुई।पकड़े गए स्मैक तस्कर की पहचान मैहरुद्दीन पुत्र जिलानी निवासी चांदपुरा थाना कोतवाली नगर बहराइच के रूप में हुई है, पुलिस ने थाने पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0स0 338/23 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में पुलिस के उ0नि0 शिवम कुमार त्रिपाठी, उ0नि0 शिवम कुमार कनौजिया, हे0का0 अभिषेकधर द्विवेदी, का0 निरूपम दूबे तथा एसएसबी के एसआईजीडी गारुराम, एएसआई देवनाथ मिश्रा, का0मगलेश्वर ओरान, श्रीकान्त सिंह शामिल रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए पराविधिक स्वयंसेवकों को निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

2 hours ago

होली पर भी चला कागजी फावड़ा! मनरेगा में फर्जी हाजिरी का बड़ा खेल

जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…

4 hours ago

स्किमैगो रैंकिंग 2026 में डीडीयूजीयू का प्रदर्शन बेहतर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने स्किमैगो इंस्टीट्यूशन्स रैंकिंग 2026 में उल्लेखनीय…

4 hours ago

कोचिंग के लिए निकला छात्र लापता, परिजन परेशान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के उभांव थाना क्षेत्र से एक छात्र के लापता होने का मामला…

5 hours ago

गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, उभांव पुलिस को मिली सफलता

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के थाना उभांव पुलिस को गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित…

5 hours ago

ई-लॉटरी से होगा कृषि यंत्रों के लिए किसानों का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने…

6 hours ago