चेंबूर में खुला आधुनिक सुखसुविधाओ से लैस श्री रामकृष्ण नेत्रालय अस्पताल

मनसे प्रमुख राज ठाकरे के हाथों हुआ भव्य उदघाटन

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)
आज आँखों की बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। इसी परिप्रेक्ष्य को ध्यान में रखते हुए श्री रामकृष्ण नेत्रालय की ओर से विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य से जुड़ी बीमारियों खास कर मोतिया बिंद और अन्य बीमारियों के इलाज के लिए अनोखी पहल करते हुए चेंबूर में आंख के नए अस्पताल को खोला है।
चेंबूर रोड़ नंबर 11 डायमंड गार्डंन के पास खुले इस नेत्र चिकित्सालय का उदघाटन मनसे प्रमुख राज ठाकरे के हाथों संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजसाहेब ठाकरे , विशेष अतिथि के तौर पर मनसे चेंबूर विधानसभा प्रमुख माऊली थोरवे भी उपस्थित थे। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजसाहेब ठाकरे ने कहा कि श्री रामकृष्ण नेत्रालय आधुनिक सुविधाओं से सुसज्ज है। यहां पर आंखों का इलाज बेहतरीन तरीके से अनुभवी डॉक्टरों द्वारा किया जाएगा। जबकि विभाग प्रमुख माऊली थोरवे ने बताया कि हमारे चेंबूर की जनता को आँखों का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की बहुत हद तक जरूरत थी । वह नितिन देशपांडे बंधुओ ने पूरी कर दी। वहीं डॉ. नितिन देशपांडे ने कहा की हमारी श्रीरामकृष्णा नेत्रालय की यह छठवी शाखा का उदघाटन चेंबूर मे आज किया गया है। पिछले वर्ष हमने करीब पच्चीस से तीस सर्जरी मुफ्त मे की थी। मै उम्मीद जताता हूँ की हमारे श्रीरामकृष्णा नेत्रालय अस्पताल से समाज का कोई भी जरूरत मंद वर्ग बगैर चिक्तिसक इलाज करवाये वापस नहीं लौटेगा।
इतना ही नहीं नितिन देशपांडे ने कहा की विश्व स्तर की टेक्नोलॉजी हमने इस अस्पताल मे लाई है। बगैर रक्त निकले आँखों की सर्जरी की जायेगी जर्मन टेक्नोलॉजी से लेकर देश के नामी अस्पतालो मे काम करने वाले आई स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का स्टाफ कर्मचारी मरीजो को सेवा देंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में डॉक्टर और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

rkp@newsdesk

Recent Posts

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

7 minutes ago

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

9 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

10 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

10 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

10 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

10 hours ago