Categories: Uncategorized

प्राथमिक शाला लालमाटी में धूमधाम से मनाया गया वसंतोत्सव

  • वैदिक मंत्रोच्चार व विधि-विधान से हुआ मां सरस्वती का पूजन-अर्चन

चितरंगी/मध्य प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय सीएम राइज प्राथमिक पाठशाला लालमाटी में सोमवार को धूमधाम से वसंत उत्सव मनाया गया। मां सरस्वती व भगवान गणेश के चित्र के समक्ष धूप दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां सरस्वती की पूजा अर्चना हुई। तत्पश्चात शंखनाद के साथ मां सरस्वती सहित अन्य देवी- देवताओं व भारत माता के जयघोष से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा। पूजन के बाद पुरोहित द्वारा में हवन कराया गया जिसमें विद्यालय के सभी छात्र- छात्राओं सहित शिक्षक व कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया अंत में मां सरस्वती व गणेश जी की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों व छात्रों में प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम गणेश वंदना हुई। इसके बाद सरस्वती गीत प्रस्तुत हुआ। तत्पश्चात हे शारदे मां गीत पर कक्षा पांचवी के छात्र-छात्राओं द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। हे हंस वाहिनी गीत पर कक्षा चौथी के छात्र-छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य अशोक सिंह बघेल ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों से छात्रों में बहुमुखी प्रतिभा का विकास होता है। साथ ही संस्कृति व सभ्यता के प्रति उनका रुझान बढ़ता है।
माध्यमिक वर्ग के हेड मास्टर लक्ष्मण सिंह ने कहा कि छात्रों के अंदर निहित संस्कार ही देश को सही दिशा व दशा देते हैं।


प्राथमिक शाला के हेडमास्टर सज्जन सिंह ने कहा कि सभी विद्यालयों में सरस्वती पूजन धूमधाम से मनाया जाना चाहिए। यह छात्रों में संस्कार पैदा करता है।
इस दौरान कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य अशोक सिंह बघेल, माध्यमिक वर्ग के हेड मास्टर लक्ष्मण सिंह, प्राथमिक शाला के हेड मास्टर सज्जन सिंह, वरिष्ठ शिक्षक सत्यकाम तिवारी, रामखेलावन, प्रेमलाल, दिनेश पनिका, अजय आयाम, अजय बैस, राजेंद्र साहू, रोहित सिंह, भैयालाल बैस, लल्ला प्रसाद, आदि मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

Delhi LPG Crisis: 10-15 दिन बाद भी नहीं मिल रहा गैस सिलिंडर, राजधानी में ‘आश्वासन’ पर चल रही सप्लाई

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर गंभीर…

8 hours ago

UP Weather Alert: आंधी-बारिश से बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद समेत 39 जिलों में IMD का अलर्ट

UP Weather Alert: प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम…

8 hours ago

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने गृह विज्ञान विभाग का किया भ्रमण, स्वास्थ्य मुद्दों पर हुआ मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…

15 hours ago

अभय मिश्रा के आवास पर रोजा इफ्तार में उमड़ा जनसैलाब

भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…

16 hours ago

भारतीय ज्ञान परम्परा में आनंदमूर्ति के योगदान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…

16 hours ago