वाराणसी /(राष्ट्र की परम्परा )। इशिता कॉलेज आफ पैरामेडिकल साइंस में एक दिवसीय स्पोर्ट्स इंजरी के वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें ओमान से आए फीफा के क्वालिफाइड एवं मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ के सीनियर फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर जे मणिकंदन ने स्पोर्ट्स इंजरी के मैनेजमेंट का गुण विद्यार्थियों को सिखाया, और साथ ही साथ विदेश में कैरियर कैसे बनाएं उस कैरियर काउंसलिंग के तहत बच्चों को गाइड किया ।उद्घाटन समारोह में संस्थान की चेयरमैन डॉo अनुपमा सिंह ने इशिता कॉलेज में आने के लिए डॉo जे मणिकंदन का स्वागत किया एवं संस्थान के डायरेक्टर अर्चना सिंह ने फिजियो थेरेपी के इस वर्कशॉप के आयोजन के लिए बच्चे और डॉo जे मणिकंदन का आभार व्यक्त किया। संस्थान के प्रिंसिपल डॉक्टर अब्दुल कादिर ने बताया कि आज के टाइम में स्पोर्ट्स खेलने वालों की संख्या बढ़ी है एवं देश और विदेश में स्पीड स्पोर्ट्स खेलने वाले लोग स्पोर्ट्स इंजरी के तकलीफ से गुजरते हैं, स्पोर्ट्स इंजरी से कैसे बचे और जिनको स्पोर्ट्स इंजरी हो गया है उसका ट्रीटमेंट कैसे हो ,इसी के तहत जो फिजियोथेरेपी के छात्र हैं उन को ध्यान में रखते हुए इस वर्कशॉप का आयोजन किया गया। सभी पार्टिसिपेंट्स एवं जो चीफ गेस्ट है उनका धन्यवाद व्यक्त किया। इस दौरान वाइस प्रिंसिपल अमित त्रिपाठी, डाo अगस्त सिंह, डॉo राहुल राय, डॉo यू के सिंह, डॉo मनोज पाण्डेय,डॉo रंजन आदि उपस्थित रहे।
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिले के थाना तरकुलवा निरीक्षण के तहत पुलिस प्रशासन ने व्यापक समीक्षा…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सदर विकास खंड के ग्रामसभा अगया में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय में आयोजित परिवहन मेला के दौरान एकमुश्त कर…
मौके पर जांच, समयबद्ध कार्रवाई और पारदर्शी समाधान के सख्त निर्देश,फरियादियों को मिला भरोसा महराजगंज…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भटनी क्षेत्र के सल्लहपुर स्थित बनकटाशिव में आयोजित श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं…
काफ़ी जद्दों जहद के बाद मांग पूरी करने पर हुई सहमति बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शनिवार की…