स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की जगह पर धारावीवासियों का पुनर्वास स्वीकार नहीं – मंगेश कुडालकर

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
राज्य सरकार द्वारा कुर्ला पूर्व के नेहरू नगर स्थित मदर डेयरी की 8.5 हेक्टेयर भूमि पर धारावी पुनर्वास परियोजना/स्लम प्राधिकरण को हस्तांतरित करने का निर्णय लिया है। इसके विरोध में कुर्ला के लोकप्रिय विधायक मंगेश कुडालकर के नेतृत्व में नेहरू नगर के मदर डेयरी पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। क्योंकि स्थानीय लोगों की मांग है कि उक्त स्थान पर अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के साथ बाकी जगह पर पेड़ों का संरक्षण किया जाना चाहिए। ताकि भविष्य में पर्यावरण को संतुलित करने में यह परिसर सक्षम साबित हो। हालांकि जनता की जायज मांगो को देखते हुए विधायक मंगेश कुडालकर ने वर्ष 2021 से ही संबंधित विभागों से पत्राचार आरम्भ कर दिया था, जोकि अब रंग ला रही थी। हालांकि डेयरी विकास विभाग दिनांक 10 जून 2024 का शासकीय निर्णय क्रमांक एएमसी-2024/पी.न. 8/पदुम 10 पर भी चर्चा हो चुकी है। बावजूद इसके सरकार का फैसला उचित नहीं था।

विधायक के प्रदर्शन में जुटे राजनितिक व सामाजिक दिग्गज

कुर्ला के लोकप्रिय विधायक मंगेश कुडालकर ने गुरुवार को जनहित की सुविधाओं के मद्देनजर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कुर्ला पूर्व नेहरूनगर परिसर में स्थित मदर डेयरी में आयोजित प्रदर्शन में हर वर्ग के नागरिक मौजूद थे। यहां प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की , इनमें सामाजिक कार्यकर्ता , स्थानीय नागरिक , बुजुर्गों और महिलाएं भी शामिल थीं। इसके साथ ही विधायक ने अपनी मांगों को लेकर एक पत्र राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को दिया। विधायक का कहना है कि मैं वर्ष 2021 से लगातार कुर्ला पूर्व, नेहरू नगर के मदर डेयरी की साइट पर अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण करने के साथ -साथ वहां की बची हुए जमीन पर पेड़ -पौधों का संग्रह और एक वनस्पति उद्यान का निर्माण करना चाहता हूं। इतना ही नहीं मैंने डेयरी विकास विभाग के निर्णय के संबंध में 10 जून 2024 को मनपा आयुक्त से इस संबंध में चर्चा भी की थी।

अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण की मांग हुई तेज

गौरतलब है कि कुर्ला के विधायक मंगेश कुडालकर की लोकप्रियता का मुख्य कारण कारण क्या है ? स्थानीय नागरिकों के अनुसार, अपने बारे में तो हर कोई सोंचता है ,लेकिन विधायक मंगेश कुडालकर पहले अपने विधानसभा की जनता के हितों में सोंचते हैं। इसका वैभव मिसाल गुरुवार की शाम महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन के रूप में देखने को मिला। हालांकि विधायक वर्ष 2021 से लगातार नेहरू नगर के मदर डेयरी की साइट पर अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण करने के लिए प्रयासरत हैं। इसके लिए उन्होंने 16 मार्च 2021को खेल मंत्री को पत्र दिया। इसके बाद 24 मार्च 2023 को मुख्यमंत्री को पत्र , 26 दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री को पत्र, 30 जनवरी 2024 को डेयरी विकास आयुक्त को पत्र,
02 फरवरी 2024 को मुख्यमंत्री को पत्र, 09 फरवरी 2024। उद्योग मंत्री को पत्र,
12 जून 2024 को फिर मुख्यमंत्री को भी पत्र दिया। इसके बाद उन्होंने नेहरू नगर की जनता के साथ धरना प्रदर्शन किया गया ।

rkpnews@desk

Recent Posts

ध्वनि प्रदूषण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

रात 10 बजे के बाद डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई प्रशासन…

1 hour ago

मंदिर, कुआं, श्मशान सबके लिए हों खुले, करियर का अर्थ सेवा और संस्कार: मोहन भागवत

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि मंदिर,…

1 hour ago

परीक्षा छूटने के बाद छात्रा ने की आत्महत्या, विशेष परीक्षा की घोषणा

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक परीक्षा 2026 की शुरुआत…

1 hour ago

लोक अदालत देवरिया से घटेगा एनपीए बोझ, आम जनता को मिलेगा त्वरित न्याय

देवरिया में राष्ट्रीय लोक अदालत 2026 को लेकर बैंकों की बड़ी तैयारी, ऋण वसूली मामलों…

2 hours ago

स्कूल ऑटो पलटने से गुमला में मातम, सुरक्षा पर उठे सवाल

गुमला सड़क हादसा: स्कूल जा रहे बच्चों का ऑटो पलटा, 9 वर्षीय छात्रा की मौत,…

2 hours ago

गौशाला अव्यवस्था पर महाराजगंज में सड़क पर उतरे संगठन

गौशालाओं की बदहाली पर फूटा गुस्सा, बजरंग दल–विहिप का चक्काजाम महाराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…

2 hours ago