विशेष सड़क सुरक्षा से सम्बंधित पोस्टर कला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
राजकीय इंटर कॉलेज बलिया के सभागार में गांधी जयंती के अवसर पर “विशेष सड़क सुरक्षा” अभियान विषयक पोस्टर कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. इफ़्तेख़ार खान ने बताया कि विभिन्न विद्यालयों के लगभग 80 छात्रों ने प्रतिभाग किया l
यह कार्यक्रम परिवहन आयुक्त तथा मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन एवं जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया रमेश सिंह के निर्देशानुसार जनपद स्तरीय “विशेष सड़क सुरक्षा “विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के कला शिक्षक डॉ. इफ्तिखार खान के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में किया गया l कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय इंटर कॉलेज बलिया के प्रधानाचार्य शशि प्रकाश राय ने प्रतिभागी छात्रों को सड़क सुरक्षा नियम जैसे बच्चों को साइकिल से आते जाते या पैदल सड़क पर बाई ओर से चलना,जेब्रा क्रॉसिंग से रोड को पार करना, घर से निकलते समय भाई और पिता को हेलमेट का याद दिलाना आदि नियमों की विधिवत जानकारी दिये l इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनमानस को जागरूकता लाने तथा प्रदेश में सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए शासन की ओर से निरंतर प्रयास किया जा रहा है l बच्चों ने अपने पोस्टर के माध्यम से चित्र के साथ संदेश लिख संदेश लिखकर एक से बढ़कर एक कलाकृतियों का निर्माण किए l प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले विद्यालयों में राजकीय इंटर कॉलेज बलिया, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बलिया, राजकीय उ.मा.विद्यालय विशुकिया,राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चितबड़ागांव, राजकीय उ. मा. विद्यालय रजौली,होली क्रॉस स्कूल, सनबीम स्कूल अग्रसंडा, ज्ञान कुंज एकेडमी बंशीबाजार,टाउन इंटर कॉलेज, कुंवर सिंह इंटर कॉलेज,गुलाब देवी बालिका इंटर कॉलेज, मर्चेंट इंटर कॉलेज चितबड़ागांव,राष्ट्रीय इंटर कॉलेज संदवापुर,श्री सुदेश बाबा इंटर कॉलेज रानीगंज बैरिया के छात्रों ने प्रतिभाग किया l विद्यालय के अध्यापक दीपक कुमार राय, आरिफ इकबाल,श्रीमती मंजू,लालजी सिंह यादव ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया l डॉ.इशरत शाहीन, अनिल चौरसिया,अनन्या पाण्डेय,श्रीमती कंचन सिंह, निशु यादव,डॉ. मोहम्मद नूरउल हक, सत्येंद्र कुमार यादव, कुमारी सुनीता, स्मिता सिन्हा यादि ने अपने विद्यालय के छात्रों के साथ प्रतिभाग किया l इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक गण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे l

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

नरेंद्र मोदी का राजस्थान-गुजरात दौरा: 16,680 करोड़ की परियोजनाएं, HPV वैक्सीनेशन लॉन्च और सेमीकंडक्टर प्लांट उद्घाटन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान और गुजरात के अहम…

17 seconds ago

भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला: अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों को नौकरी में आरक्षण

देश के लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारतीय सेना और भारतीय रेलवे ने…

13 minutes ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट से राहत: POCSO केस में अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक

प्रयागराज/वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। नाबालिगों के यौन शोषण से जुड़े POCSO मामले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद…

25 minutes ago

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

8 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

8 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

8 hours ago