श्रावणी मेला के लिए विशेष रेल सेवा: 9 जुलाई से 10 अगस्त तक बढ़नी-देवघर के बीच चलेगी विशेष ट्रेन


रोजाना चलेगी मेला स्पेशल गाड़ी, श्रद्धालुओं को होगा बड़ा लाभ

वाराणसी / राष्ट्र की परम्परा।
श्रावणी मेले के पावन अवसर पर झारखंड के देवघर में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे प्रशासन ने एक बड़ी सुविधा की घोषणा की है। यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने बढ़नी-देवघर-बढ़नी मार्ग पर श्रावणी मेला विशेष गाड़ी (संख्या 05028/05027) के संचालन का निर्णय लिया है। यह गाड़ी 9 जुलाई से 10 अगस्त 2025 तक प्रतिदिन बढ़नी से और 10 जुलाई से 11 अगस्त 2025 तक प्रतिदिन देवघर से चलेगी। इस अवधि में ट्रेन कुल 33 फेरे लगाएगी।

🚆 गाड़ी का विस्तृत परिचालन कार्यक्रम (05028 – बढ़नी से देवघर)

बढ़नी से प्रस्थान – शाम 5:30 बजे शोहरतगढ़ – 6:20 बजेसिद्धार्थनगर – 6:39 बजे आनंदनगर – 7:04 बजे। गोरखपुर – 8:00 बजे चौरीचौरा – 8:27 बजे देवरिया सदर – 9:13 बजे भटनी – 9:40 बजे मैरवा – 10:10 बजे सीवान – 10:40 बजे एकमा – 11:22 बजे छपरा – 12:15 बजे (दूसरे दिन) दिधवारा – 12:47 बजे सोनपुर – 1:10 बजे हाजीपुर – 1:25 बजे देसरी – 1:55 बजे शाहपुर पटोरी – 2:17 बजे बछवारा – 2:40 बजे बरौनी – 3:20 बजे बेगूसराय – 3:42 बजे साहिबपुर कमाल – 4:22 बजे मुंगेर – 5:20 बजे सुल्तानगंज – 6:45 बजे भागलपुर – 8:35 बजे बरहट – 10:02 बजे बांका – 10:42 बजेदेवघर पहुंच – दोपहर 1:00 बजे

🔁 वापसी यात्रा (05027 – देवघर से बढ़नी)

देवघर से प्रस्थान – शाम 6:45 बजे बांका – 7:40 बजे बरहट – 8:03 बजे भागलपुर – 9:03 बजे सुल्तानगंज – 9:30 बजे मुंगेर – 11:20 बजे साहिबपुर कमाल – 11:45 बजे

दूसरे दिन बेगूसराय – 12:10 बजे बरौनी – 12:40 बजे बछवारा – 1:02 बजे शाहपुर पटोरी – 1:32 बजे देसरी – 1:55 बजे हाजीपुर – 2:35 बजे सोनपुर – 2:47 बजे दिधवारा – 3:10 बजे छपरा – 5:10 बजे एकमा – 5:37 बजे सीवान – 6:20 बजे मैरवा – 6:50 बजे भटनी – 7:52 बजे देवरिया सदर – 8:25 बजे चौरीचौरा – 8:57 बजे गोरखपुर – 9:40 बजे आनंदनगर – 10:35 बजे सिद्धार्थनगर – 11:30 बजे शोहरतगढ़ – 11:52 बजे बढ़नी पहुंच – दोपहर 12:30 बजे

🛏️ कोच संरचना और अन्य सुविधाएं

रेलवे के अनुसार इस विशेष गाड़ी में कुल 15 डिब्बे होंगे, जिनमें –

6 शयनयान श्रेणी (Sleeper Class) 7 सामान्य द्वितीय श्रेणी (General Class) 2 एस.एल.आर. (Guard cum Luggage Van) शामिल हैं। यह विशेष सेवा बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत देगी और यात्रा को सुगम बनाएगी। रेलवे द्वारा समयबद्ध, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

सिकन्दरपुर में शिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात, झांकियों ने मोहा मनसिकन्दरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

आदर्श नगर पंचायत सिकन्दरपुर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस…

4 hours ago

पंदह मोड़ पर टेंपो पलटा, चार घायल; दो की हालत गंभीर

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l बलिया–सिकंदरपुर मार्ग पर पंदह मोड़ के सामने रविवार की शाम टेंपो…

4 hours ago

बाबा साहब की जयंती पर आगरा में होगी भव्य भीमनगरी, तैयारियां तेज

आगरा। (राष्ट्र की परम्परा)सामाजिक समरसता और संविधान निर्माता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के…

4 hours ago

एफएसएसएआई ने स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को सिखाए खाद्य सुरक्षा के नियम

आगरा। (राष्ट्र की परम्परा)खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय खाद्य…

4 hours ago

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, गड्ढे में गिरी बाइक से दो युवकों की मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के बेलौली गांव के…

5 hours ago