डीएम की अध्यक्षता में विभिन्न संदर्भों से सम्बंधित विशेष जनता दर्शन आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मंडलायुक्त संदर्भ एवं जिलाधिकारी संदर्भ से संबंधित लम्बित शिकायतों के निस्तारण के संबंध में विशेश जनता दर्शन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश एवं मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार उपस्थित रहे।
आज विशेष जनता दर्शन-सुनवाई के दौरान माह अक्टूबर व नवंबर 2023 में प्राप्त कुल 190 प्रकरणों से सम्बंधित दोनो पक्षों को बुलाकर तथा प्रकरण से सम्बंधित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में जिलाधिकारी द्वारा सुनवाई की गयी। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनप्रतिनिधियों से प्राप्त पत्रों की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
जिलाधिकारी ने तहसीलवार एक-एक प्रकरणों की सुनवाई करते हुए प्रकरण से सम्बंधित सक्षम अधिकारियों एवं राजस्व कर्मचारियो/लेखपाल से उपस्थित शिकायतकर्ता के समक्ष जानकारी एवं निस्तारण की दिशा में कृत कार्यवाही, निस्तारण में विलम्ब का कारण आदि के बारे में जानकारी/पूछताछ करते हुए तथा दोनो पक्षों की बात को सुनते हुए समीक्षा की गयी।
जिलाधिकारी द्वारा माह अक्टूबर व नवंबर 2023 में प्राप्त कुल 190 लम्बित प्रकरणों की सुनवाई करते हुए आज 67 शिकायतों का निस्तारण कराया गया। उन्होंने 11 प्रकरणों का दोनो पक्षों से वार्ता कर सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कराया।
विशेष जनता दर्शन के दौरान एक प्रकरण में फरियादी चंदन पुत्र स्वर्गीय महेश निवासी ग्राम भगवानपुर थाना बखिरा व झिनकान द्वारा जिलाधिकारी के विशेष जनता दर्शन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दिया कि आप द्वारा न्यायसंगत काम किया जा रहा है जिससे मुझे न्याय मिला। जिलाधिकारी की इस नई पहल की फरियादियों/शिकायतकर्ताओं द्वारा सराहना की गयी। सुनवाई के दौरान शेष प्रकरणों का एक सप्ताह के निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागीय अधिकारी को निर्देशित किया गया है। कुछ विशेष मामलों में जो न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण न्यायालय का निर्णय आने तक पक्षकारों को विवाद न करने हेतु निर्देशित किया गया।
विभिन्न मामलों में जिलाधिकारी ने प्रकरण से सम्बंधित शिकायतकर्ता की सुनवाई के उपरान्त सम्बंधित उप जिलाधिकारी/तहसीलदार/लेखपाल की उपस्थित में नियमानुसार निस्तारण के परिणाम का फीड बैक एवं संतुष्टि भी शिकायतकर्ताओं से पूछा।
इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी रमेश चंद्र, उप जिलाधिकारी सदर शैलेश दूबे, उप जिलाधिकारी धनघटा उत्कर्ष श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी मेंहदावल अरूण वर्मा, डिप्टी कलेक्टर कलेक्ट्रेट डॉ0 सुनील कुमार, प्रशिक्षु उप जिलाधिकारी मंजुल मयंक, जिला विकास अधिकारी सुरेश चन्द्र केसरवानी, परियोजना निदेशक संजय कुमार नायक, डी0सी0 मनरेगा प्रभात द्विवेदी, तहसीलदार सदर जनार्दन, तहसीलदार धनघटा योगेन्द्र कुमार पाण्डेय, तहसीलदार मेंहदावल, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव शुक्ल, नायब तहसीलदार खलीलाबाद विजय गुप्ता, नायब तहसीलदार सेमरियांवा प्रियंका तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी पीके यादव, अधिशासी अभियंता विद्युत रणधीर कुमार, पीओ डूडा प्रेमेंद्र सिंह, ओएसडी बलदाऊ जी शर्मा, ईडीएम राकेश कुमार, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी तथा फरियादी आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

3 मार्च को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज महान हस्तियां

3 मार्च को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…

5 hours ago

3 मार्च को जन्मे व्यक्ति: इतिहास, कला, सेना और खेल जगत की महान विभूतियाँ

3 मार्च को जन्मे व्यक्ति भारत और विश्व इतिहास में विशेष स्थान रखते हैं। इस…

6 hours ago

पंचांग 03 मार्च 2026: फाल्गुन पूर्णिमा, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और चंद्र राशि जानें

पंचांग 03 मार्च 2026 (Panchang 03 March 2026)दिनांक: 03/03/2026, मंगलवारपक्ष: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमासंवत: विक्रम…

6 hours ago

अंबरनाथ में भव्य होली मिलन समारोह संपन्न, सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हुआ शहर

महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)। अंबरनाथ महोत्सव सांस्कृतिक संस्था द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन…

11 hours ago